Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आजादी का रक्तदान महोत्सव (Azaadi Ka Raktdan Mahotsav) मनाया जा रहा है, जिसमें सीआरपीएफ और अन्य अर्धसैनिक बल के जवान भी हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार (25 फरवरी) को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 3.0 (Mega Blood Donation Camp 3.0) का आयोजन किया जा रहा है। AIIMS के कम्युनिटी सेन्टर में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कोई भी व्यक्ति कैंप में जाकर रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदी के प्रसिद्ध कवि डॉक्टर कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishwas) ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को ब्लड डोनेशन कैंप में आकर ब्लड डोनेट करने की अपील की है।
डॉक्टर विश्वास ने कहा कि, ''मुझे सूचित करते हुए हर्ष है भारत का एक महत्वपूर्ण संस्थान AIIMS, जो पिछले 3 वर्षों से रक्तदान महोत्सव करता है 25 फरवरी के दिन। 19 तारीख से 24 तारीख तक के लिए अलग-अलग तरीकों से जन जागरण करता है। एम्स 25 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। विश्वास आगे कहते हैं कि 'ये एक बूंद है जो कभी नहीं मिटती' उन्होंने कहा आपके रक्त की एक बूंद आपके रक्त का एक कारण किसी के अंदर प्राण प्रतिष्ठा कर सकता है। तो नियमित रूप से रक्तदान कीजिए और 25 तारीख के रक्तदान महोत्सव में भाग लीजिए। मैं पूरे परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद देता हूं।''
हिंदी और देश के महान कवि कुमार विश्वास @DrKumarVishwas की तरफ से पूरे @aiims_newdelhi परिवार को रक्तदान महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
कल 25 फरवरी को 8 बजे से 4 बजे तक AIIMS के कम्युनिटी सेन्टर में Mega Blood Donation Camp 3.0 आयोजित होगा सभी अर्धसैनिक बलों की उपस्थिति में। pic.twitter.com/sadTgdChx5 — AIIMS, New Delhi (@aiims_newdelhi) February 24, 2022
सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एम्स में आयोजित रक्तदान शिविर में सीआरपीएफ भी हिस्सा ले रहा है। उन्होंने कहा हमारे जवान न सिर्फ देश के लिए बल्कि समाज सेवा के लिए भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अलावा अन्य अर्धसैनिक बल के जवान भी शामिल होंगे।
वहीं एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने भी लोगों से 25 फरवरी को आयोजित होने वाले आजादी का रक्तदान महोत्सव के मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने की अपील की है।