Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खुशखबरी! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, 2021 की शुरुआत में आ जाएगी कोरोना की वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन अगले साल (2021) की शुरुआत में आ जाएगी। हालांकि, उन्हें साथ में ये भी कहा है कि अभी इसकी कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन वैक्सीन 2021 की शुरुआत में तैयार हो जाएगी।

खुशखबरी! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, 2021 की शुरुआत में आ जाएगी कोरोना की वैक्सीन
खुशखबरी! डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, 2021 की शुरुआत में आ जाएगी कोरोना की वैक्सीन।

Written by Anshumala |Updated : September 13, 2020 10:22 PM IST

coronavirus vaccine update india: भारत में कोरोनावायरस काफी तेजी से फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 94,372 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इसी अवधि में करीब 1,112 मौतें दर्ज की गईं। नए मामलों के साथ देश में रविवार को कोविड-19 के कुल मामले 47 लाख के पार हो गए। खुद को कोरोना से बचाए रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की अभी सबसे ज्यादा जरूरत है।

ऐसा इसलिए, क्योंकि जब तक कोरोना की वैक्सीन (Corona vaccine) नहीं आ जाती, इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए ये ही उपाय हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन अगले साल (2021) की शुरुआत में आ जाएगी। हालांकि, उन्हें साथ में ये भी कहा है कि अभी इसकी कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन वैक्सीन (Vaccine) 2021 की शुरुआत में तैयार हो जाएगी।

कोविड-19 टीकाकरण के आपातकालीन प्राधिकरण पर हो रहा है विचार

हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों और उच्च जोखिम जगहों पर काम करने वाले लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के आपातकालीन प्राधिकरण पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, "यह सहमति बनने के बाद किया जाएगा।" कोविड-19 के लिए वैक्सीन (coronavirus vaccine update india in hindi) प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह इस पर एक विस्तृत रणनीति तैयार कर रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे टीका लगाया जाए। उन्होंने 'रविवार संवाद' कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। हर्ष वर्धन ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए।

Also Read

More News

कोविड वैक्सीन ट्रायल में बरती जा रही है पूरी सावधानी

स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि कोविड वैक्सीन के ट्रायल के दौरान पूरी सावधानी बरती जा रही है। वैक्सीन सुरक्षा, लागत, इक्विटी, कोल्ड-चेन जरूरतों, उत्पादन समय-सीमा जैसे मुद्दों पर भी गहनता से चर्चा की जा रही है। टीका पहले उन लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिनको सबसे ज्यादा इसकी जरूरत है, चाहे वो इसके लिए भुगतान कर पाएं या नहीं। इसका पहला डोज लेने में उनको खुशी होगी, ताकि किसी को ये न लगे कि इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। मंत्री ने देश में चल रहे वैक्सीन ट्रायल और इसके विकास पर भी जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि एक सुरक्षित और प्रभावी टीका प्राकृतिक संक्रमण की तुलना में बहुत तेज गति से कोविड-19 के लिए प्रतिरक्षा स्थापित करने में मदद करेगा। आशा है कि अगले कुछ महीनों में किसी समुदाय में हर्ड इम्यूनिटी के स्तर पर एक आम सहमति बन जाएगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए पोस्ट कोविड केयर के लिए नए दिशा निर्देश, च्यवनप्राश, आयुष क्वाथ से बढ़ाएं इम्यूनिटी

About the Author

... Read More