डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, भारत बायोटेक सार्स-सीओवी-2 के लिए इंट्रानेजल वैक्सीन करेगा विकसित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने राहत की खबर देते हुए कहा है कि भारत बायोटेक सार्स-सीओवी-2 (SARS-COV-2) के लिए इंट्रानेजल वैक्सीन (नाक के जरिए दी जानी वाली वैक्सीन) विकसित करेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 18, 2020 8:44 PM IST

Intranasal Vaccine for Corona in Hindi: दुनिया भर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर किसी को कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) का इंतजार है। वैक्सीन से संबंधित आए दिन कोई ना कोई नई जानकारी और खबरें सामने आती रहती हैं। भारत भी वैक्सीन निर्माण की राह में आगे चल रहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन (Union Health Minister Harsh Vardhan) ने राहत की खबर दी है। हर्ष वर्धन ने रविवार को बताया कि भारत बायोटेक (Bharat Biotech) सार्स-सीओवी-2 वायरस (SARS-COV-2 Virus) के लिए इंट्रानेजल वैक्सीन (नाक के जरिए दी जानी वाली वैक्सीन) विकसित करेगा।

बता दें कि सार्स-सीओवी-2 वायरस की वजह से ही कोविड-19 बीमारी होती है। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि हैदराबाद स्थित ड्रग्स एंड वैक्सीन रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी और सेंट लुइस यूनिवर्सिटी के साथ नेजल वैक्सीन (Intranasal Vaccine for Corona) कैंडिडेट के ट्रायल के लिए एक समझौता किया है।

मंत्रि ने अपने साप्ताहिक वेबिनार संडे संवाद में सोशल मीडिया में कहा, "भारत बायोटेक ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी ट्रायल, उत्पादन और कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) के लिए बाजार देखेगी।" मंत्री ने यह भी सूचित किया कि वैक्सीन के पहले चरण का ट्रायल सेंट लुइस यूनिवर्सिटी के वैक्सीन एंड ट्रीटमेंट इवेल्यूशन यूनिट में होगा, जबकि अगले चरण का ट्रायल भारत में होगा। उन्होंने कहा, "भारत बायोटेक नियामक स्वीकृति मिलने के बाद भारत में अगले चरण के क्लिनिकल ट्रायल को आगे बढ़ाएगा।"

वर्धन ने अमेरिका की बायोटेक कंपनी कोडागेनिक्स और भारत की सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से विकसित की जा रही एक और इंट्रानेजल वैक्सीन की सूचना दी। उन्होंने कहा, "कोडागेनिक्स, सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर सीडीएक्स-005 विकसित करेगा। इसके लिए प्रीक्लिनिकल पशु अध्ययन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और कोडागेनिक्स को यूके में 2020 की समाप्ति तक इन-ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल के शुरू होने की उम्मीद है।"

खुशखबरी! भारत में कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-5 के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source