
Also Read
SARS is considered to be much more deadly than COVID-19.
Coronavirus Pandemic : कोरोनावायरस को लेकर एक ओर जहां वैक्सीन तैयार होने की उम्मीदें सामने नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ निराशाजनक बातें भी सामने आ रही हैं। अमेरिका के एक बड़े संक्रामक रोग वैज्ञानिक डॉ. एंथनी फॉसी ने बड़ी चेतावनी (Coronavirus Pandemic) दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोनावायरस का कहर (Coronavirus Pandemic) 1918 में आए स्पेनिश फ्लू से भी अधिक खतरनाक हो सकता है, जिसमें 5 करोड़ से अधिक लोगों की मौत हुई थी। प्रथम विश्व युद्ध के बाद स्पेन से फैले स्पेनिश फ्लू के कारण दुनिया भर के करीब 5 से 10 करोड़ लोगों की मौत हो गई। डॉ. फॉसी इस बात से काफी चिंतित हैं कि यह इतिहास एक बार खुद को दोहरा सकता है।
स्पेनिश फ्लू दुनिया की सबसे खतरनाक महामारी थी। डॉ. एंथनी फॉसी ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी स्थिति कोरोनावायरस के साथ ना आए, लेकिन इसने शुरुआत कर दी है।" डॉ. फॉसी ने जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के एक ऑनलाइन कार्यक्रम में छात्रों को इस बात की गंभीरता से चेतावनी दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थिति काफी गंभीर है। अब यह महत्वपूर्ण है कि युवावर्ग इस समस्या का हिस्सा ना बनें।
पूरी दुनिया में लगभग 102 साल पहले स्पेनिश फ्लू ने दस्तक दी थी। उस समय इस महामारी से पूरी दुनिया की लगभग एक तिहाई आबादी प्रभावित हुई थी। अमेरिका में रोग नियंत्रण केंद्र के अनुसार, "हाल के इतिहास में 1918 की महामारी सबसे खतरनाक थी। यह एच1 एन1 वायरस के कारण फैला था।" अमेरिका में इस बीमारी से करीब छह लाख 75 हजार लोगों की मौत हुई थी।
भारत की बात करें तो ऐसा माना जाता है कि प्रथम विश्व युद्ध से लौटे सैनिकों के साथ ही यह वायरस भारत में आया था। बताया जाता है कि उस समय पूरी दुनिया में जितने लोगों की मौत हुई थी, उसके लगभग 5वें हिस्से के बराबर भारत में मौतें हुईं।
कोरोनावायरस भी एक महामारी बनर दुनिया के सामने उभरी है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई भी सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं। अमेरिका जैसे सशख्त देश में तमाम प्रतिबंधों के बावजूद कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिका के टेक्सास, अरिजोना, फ्लोरिडा जैसे शहरों से एक दिन में कुल 25,000 नए मामले सामने आए हैं।
ये है कोरोनावायरस का एक और नया लक्षण, रहें सतर्क
दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना टेस्ट किट लॉन्च! अब सिर्फ 650 रुपए में होगा जांच
कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने में यूनिवर्सल टेस्टिंग है मददगार, वैज्ञानिकों ने किया दावा