डॉ. एंथनी फौसी का दावा! इम्युन सिस्टम को काफी मजबूत बनाती हैं ये 3 सस्ती चीजें

डॉ. एंथनी फौसी ने एक अमेरिकी एक्ट्रेस को बताते हुए कहा कि उनकी डाइट में विटामिन सी और विटामिन डी की प्रचुर मात्रा होती है। ये दोनों ही विटामिंस इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति विटामिन सी की महज 1 ग्राम मात्रा भी लेता है तो वह भी काफी है। हालांकि डॉ फौसी कहते हैं कि वह किसी बात पर जोर नहीं दे रहे हैं बल्कि वह इन दोनों विटामिंस और अन्य चीजों के बारे में तब बता रहे हैं जब लोगों ने उनसे इस कोरोना काल में उनकी डाइट के बारे में पूछा।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 18, 2020 10:24 AM IST

कोरोनावयरस का इलाज ढूंढ़ने और इसे हराने में फिलहाल पूरी दुनिया जुटी हुई है। हर डॉक्टर और एक्सपर्ट जल्द से जल्द इस वायरस का इलाज ढूंढकर मानव जाति को इसे मुक्त कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन जब तक इसकी वैक्सीन या दवा नहीं बन रही है तब तक इम्युन सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। तमाम भारतीय इंस्टीट्यूट द्वारा गाइडलाइंस मिलने के बाद अब अमेरिकी चिकित्सक और प्रतिरक्षाविज्ञानी डॉक्टर एंथनी फौसी भी आगे आ गए हैं। उनका कहना है इम्युन सिस्टम को मजबूत करने या कह सकते हैं कि कोरोना नामक वायरस से बचाना बहुत आसान है।

विटामिन डी और सी पर दिया जोर

डॉ. एंथनी फौसी ने एक अमेरिकी एक्ट्रेस को बताते हुए कहा कि उनकी डाइट में विटामिन सी और विटामिन डी की प्रचुर मात्रा होती है। ये दोनों ही विटामिंस इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति विटामिन सी की महज 1 ग्राम मात्रा भी लेता है तो वह भी काफी है। हालांकि डॉ फौसी कहते हैं कि वह किसी बात पर जोर नहीं दे रहे हैं बल्कि वह इन दोनों विटामिंस और अन्य चीजों के बारे में तब बता रहे हैं जब लोगों ने उनसे इस कोरोना काल में उनकी डाइट के बारे में पूछा।

वह कहते हैं 'जब लोग धूप में नहीं जाते हैं तो अक्सर उनके शरीर में विटामिन डी की मात्रा कम ही होती है, जो मेरे अंदर भी थी। फिर मैनें विटामिन डी युक्त सप्लीमेंट लेना शुरू किया। अब नॉर्मल है।' वह आगे कहते हैं कि लोगों के पास कई ऐसे उदाहरण हैं जो साफ बताते हैं कि शरीर में विटामिन डी की मात्रा कम होने पर इंफेक्शन की चपेट में आने का खतरा ज्यादा रहता है। विटामिन डी की तरह ही विटामिन सी भी इंफेक्शन से बचने का एक अच्छा नेचुरल तरीका है।

इम्युन सिस्टम को मजबूत करती हैं ये 3 चीजें

डॉ फौसी कहते हैं कि इम्युन सिस्टम को मजबूत करने के लिए जरूरी नहीं है कि महंगे प्रॉडक्ट्स या सप्लीमेंट पर निर्भर रहा जाए। बल्कि कुछ चीजें जिन्हें अपनाकर लोग अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना सकते हैं। इसमें अच्छी नींद, हेल्दी डाइट लेना और स्ट्रेस से दूर रहना शामिल है। लाइफस्टाइल में किए ये 3 छोटे बदलाव आपकी इम्युनिटी को काफी मजबूत कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source