Advertisement

डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों का बौद्धिक विकास प्रभावित होता है : विशेषज्ञ

Written By Editorial Team
Published : March 27, 2018 10:13 AM IST

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय न्यास की ओर से सोमवार को यहां 'डाउन सिंड्रोम' पर करवाए गए राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने कहा कि डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों में बौद्धिक विकास प्रभावित हो जाता है। विशेषज्ञों ने बताया, "डाउन सिंड्रोम क्रोमोसोम से जुड़ा विकार है। इससे पीड़ित बच्चों में सीखने की क्षमता कम होती है और उनमें व्यवहार संबंधी समस्याएं भी होती हैं।"

सम्मेलन में डाउन सिंड्रोम के बारे में लोगों में जागरूकता लाने के लिए इससे पीड़ित बच्चों और उनके माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया था।

Advertisement

सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय न्यास के अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय न्यास के संयुक्त सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश जैन, डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष डॉ. सुरेखा रामचंद्रन और डाउन सिंड्रोम के पर कार्य करने वाले लोग भी मौजूद थे।

इस मौके पर डाउन सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति के जीवन पर आधारित 'टवीटलाइट्स चिल्ड्रन' नाम की पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

Advertisement

19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाने की घोषणा की थी।

About the Author

... Read More