
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 15, 2021 5:25 PM IST
Double Masking: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सालभर से दुनियाभर के लोग मेहनत कर रहे हैं। इन सारे लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) और लॉकडाउन (Lockdown) जैसे मुश्किल और सख्त नियमों का पालन किया है। साथ ही घर में रहते हुए हैंड हाइजिन और मास्क पहनने जैसे सुरक्षा उपाय भी अपनाए हैं। (Covid-19 Prevention)
वहीं, अब दुनियाभर में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination) कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसी बीच अमेरिका स्थित सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने कहा है कि कोविड-19 से बेहतर सुरक्षा के लिए अब लोगों को एक नहीं बल्कि 2-2 फेस मास्क पहनने चाहिए। (Double Masking for Covid-19 Prevention)
इस विषय पर संक्रामक रोगों के अमेरिकी एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फॉसी का कहना है कि, चूंकि, कोरोना वायरस नाक और मुंह के माध्यम से ही ह्यूमन बॉडी में दाखिल होता है । इसीलिए, अगर नाक और मुंह को सही तरीके से कवर किया जाए तो इस वायरस से पूरी सुरक्षा मिल सकेगी। इस बारे में सीडीसी ने यह भी सुझाव दिया है कि 2 लेयर वाले कपड़े से बने मास्क पहनने से भी इस तरह की सुरक्षा मिल सकती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी डबल लेयर मास्क पहनने से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है क्योंकि, इससे सांस के साथ बाहर निकलने वाली ड्रापलेट्स या छोटी बूंदें हवा में नहीं फैल सकेगीं। इस तरह आपके द्वारा कोरोना वायरस का प्रसार नहीं होगा। खासकर, हवाई यात्रा करने वाले लोगों को लम्बे समय तक फ्लाइट में बंद रहने की वजह से कोविड-19 संक्रमण होने का खतरा भी अधिक होता है। ऐसे में डबल लेयर मास्क पहनना महत्वपूर्ण है। इस विषय पर व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान एक्सपर्ट्स ने कुछ विशेष बातों पर ज़ोर दिया जैसे-