Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी अपने-अपने स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं। यूं तो देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ को पार चुका है लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगी है। इस बीच बंगाल सरकार ने ऐसे लोगों की पहचान करने और उन्हें घर पर वैक्सीन लगवाने के लिए अभियान शुरू किया है।
खबर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियानको एक सामाजिक कार्यक्रम बनाने के साथ-साथ राज्य के दूर-दराज के हिस्से तक पहुंचने के प्रयास के तहत उन लाभार्थियों की पहचान कर और उनके घर जाकर वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू करने का फैसला किया है। ये लोग वे हैं, जिन्हें अभी तक टीके की पहली डोज तक नहीं लगी है।
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलों के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को एक अधिसूचना जारी कर कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में 16 जनवरी, 2021 को कोविड टीकाकरण कार्यक्रम लागू किया गया था और अब तक (पहली और दूसरी खुराक सहित) 7.4 करोड़ खुराक लोगों को दी गई है।"
अधिसूचना में कहा गया है कि परिवारों, ऐसे सभी लाभार्थियों को पंजीकृत करें, जागरूकता पैदा करें और लोगों को उनकी खुराक लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इस रणनीति का उपयोग दूसरी खुराक के देय लाभार्थियों को जुटाने के लिए भी किया जा सकता है।
अधिसूचना में ये भी कहा गया है कि घर-घर अभियान चलाने वाले फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की टीम ऐसे सभी कमजोर और बिस्तर पर पड़े बिना टीकाकरण वाले लोगों के जल्द से जल्द टीकाकरणके लिए सूची तैयार कर सकती है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड के 788 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में 185 अधिक थे, राज्य में मामलों की कुल संख्या अब 15,99,878 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही शहर में ताजा मामलों की संख्या, जो सोमवार को 149 थी, मंगलवार को बढ़कर 202 हो गई, जबकि 12 मौतों की संख्या बढ़कर 19,252 हो गई।