hamburger icon
A
Read in English

क्या डोनाल्ड ट्रंप को जल्दी मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी? डॉक्टरों ने दिया अमेरिका के राष्ट्रपति की सेहत का ताज़ा हाल

एक्सपर्ट ने कहा कि सोमवार को ट्रंप को आर्मी हॉस्पिटल  से डिस्चार्ज किया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जानकारी दी कि,  ट्रंप को  कुछ और समय तक अस्पताल में रहना पड सकता है। वहीं, सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों को संबोधित करने के लिए थोड़ी देर के लिए अस्पताल से बाहर भी आए। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 5, 2020 1:17 PM IST

Donald Trump Covid-19: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को कोरविड-19 इंफेक्शन हो गया है। जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। रविवार के पूरे दिन डोनाल्ड ट्रंप के कोविड-19 ट्रीटमेंट को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। एक एक्सपर्ट ने कहा कि सोमवार को ट्रंप को आर्मी हॉस्पिटल  से डिस्चार्ज किया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जानकारी दी कि,  ट्रंप को  कुछ और समय तक अस्पताल में रहना पड सकता है। वहीं, सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों को संबोधित करने के लिए थोड़ी देर के लिए अस्पताल से बाहर भी आए।

डोनाल्ड ट्रंप को रखा गया था ऑक्सीजन सपोर्ट पर

ट्रंप के निजी डॉक्टर सीन कॉनली ने रविवार सुबह खुलासा किया कि दो बार उन्हें ऑक्सीजन लगाने की जरूरत भी पड़ी। मिल्रिटी पल्मोनरी क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट सीन कॉनली ने कहा, "ट्रंप को शुक्रवार सुबह से बुखार नहीं है। उन्हें सांस की तकलीफ या अन्य कोई श्वसन संबंधी परेशानी नहीं है।"

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के एक विशेषज्ञ और मेडिकल टीम के एक सदस्य ब्रायन गैरीबाल्डी ने कहा, "अगर वह आज की तरह ही दिखते हैं और महसूस करते हैं तो हमें उम्मीद है कि हम कल उन्हें डिस्चार्ज कर सकते हैं और व्हाइट हाउस में उनका इलाज जारी रख सकते हैं।"

क्या डोनाल्ड ट्रंप को जल्दी मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी?

लेकिन इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने एक सीबीएस टीवी कार्यक्रम में बताया कि हालांकि ट्रंप बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और व्हाइट हाउस लौटना चाहते हैं लेकिन "मुझे लगता है कि वह कुछ और समय के लिए वाल्टर रीड में रहेंगे।"

जबकि चुनावों में केवल 30 दिन बाकी हैं ऐसे में ट्रंप की बीमारी के कारण उनका चुनावी अभियान लड़खड़ा गया है। हालांकि उपराष्ट्रपति माइक पेंस मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस से बहस करने वाले हैं। इस दौरान पेंस के ट्रंप के संपर्क में आने के जोखिम को देखते हुए मंच पर दोनों के बीच 12-फुट की दूरी रहेगी।

बता दें कि व्हाइट हाउस में शुक्रवार की सुबह कॉनली ने कहा था कि ट्रंप को तेज बुखार था और उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन 94 प्रतिशत से कम था और उन्हें सप्लीमेंट्री ऑक्सीजन दिया गया।शनिवार को ट्रंप ने अस्पताल में बनाया एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगले कुछ दिन वास्तविक परीक्षा के हैं। इसलिए हम देखेंगे कि अगले कुछ दिनों में क्या होता है।"

गंध और स्वाद ना समझ आना है कोरोना का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण, रिसर्च में हुआ खुलासा

हर्ष वर्धन ने कहा, सुरक्षा के लिए विदेश में विकसित कोरोना वैक्सीन की होगी जांच

घर के अंदर भी फैल सकता है कोविड-19 संक्रमण, एक्सपर्ट्स ने कहा बचाव के लिए साफ हवा और हाइजिन ज़रूरी

आयुर्वेद में कॉन्स्टिपेशन से राहत पाने के लिए गुड़ को बताया गया है कारगर, खाली पेट पीएं गुड़ और गर्म पानी होगें ये 4 फायदे