कोविड-19 महामारी के दौरान कर रहे हैं यात्रा, तो सुरक्षित रहने के लिए ध्यान दें इन बातों पर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हवाई जहाज या ट्रेन और बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए ये गाइडलाइन्स जारी की है। तो वहीं, भारत के गृह मंत्रालय ने भी विदेश से भारत आने या यहां से भारत से बाहर जाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भी कुछ विशेष हिदायतें दी हैं। इसका मकसद है महामारी के इस दौर में इंफेक्शन से बचाव और इसे और फैलने से रोकना। (Travel during Coronavirus in hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 25, 2020 1:36 PM IST

Travel during Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से बचाव के लिए देश में चौथे चरण का लॉकडाउन (Lockdown in India) चल रहा है। पिछले 2 महीनों से देश की पूरी आबादी लॉकडाउन में है। इस बंद में लोगों की ज़िंदगी थम सी गयी है। लेकिन, अब सरकार ने कुछ विशेष गाइडलाइन्स के साथ डोमेस्टिक फ्लाइट्स, ट्रेनों और बसों की सुविधाएं (Travel During Coronavirus) शुरु करने की अनुमति दे दी है। इससे, लोगों को अपने घर पहुंचने में मदद होगी जो लॉकडाउन की वजह से फंस गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हवाई जहाज या ट्रेन और बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए ये गाइडलाइन्स जारी की है। तो वहीं, भारत के गृह मंत्रालय ने भी विदेश से भारत आने या यहां से भारत से बाहर जाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भी कुछ विशेष हिदायतें दी हैं। इसका मकसद है महामारी (Coronavirus Pandemic) के इस दौर में इंफेक्शन से बचाव और इसे और फैलने से रोकना। (Travel during Coronavirus in hindi)

सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइंस (Guidelines for Travel during Coronavirus in India):

  • केवल ऐसे लोग ही सफर कर पाएंगे जिनमें, कोविड इंफेक्शन के कोई लक्षण (Symptoms of Covid-19)  दिखायी ना पड़ रहे हों।
  • किसी दूसरे देश से भारत आने वाले लोगों को 7 दिन इंस्टीट्यूशनल और 7 दिन होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में रहना होगा
  • यात्रा करने वाली प्रेगनेंट महिलाओं (Travel During Pregnancy) को 14 दिन का क्वारंटाइन
  • 10 साल से छोटे बच्चों और उनके साथ यात्रा कर रहे माता-पिता को 14 दिन घर में होम क्वारंटाइन में रहना ज़रूरी
  • इमरजेंसी कंडीशन्स में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में थोड़ी ढील दी जा सकती है।

ऐसे रखें अपनी सुरक्षा का ख्याल

  • एयरपोर्ट, बस और वेटिंग एरिया में दूसरे यात्रियों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।
  • जब तक घर ना पहुंचे, अपने चेहरे पर मास्क लगाकर रखें। चेहरे को कवर करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
  • फ्लाइट में चढ़ने से पहले बार-बार साबुन और पानी से अपने हाथों की सफाई करते रहें। चूंकि, एयरपोर्ट का वॉशरूम कई लोग इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए, दरवाज़े के नॉब, नल और पानी पीने की मशीन को छूने के बाद अपने हाथों को सैनिटाइज़ करें।
  • सैनिटाइज़र की बोतल अपने बैग में ऐसे रखें कि वह ढ़ूढ़ने पर आपको आसानी से मिल जाए और आपके लिए बार-बार इस्तेमाल के लिए आसान रहे।
  • दूसरे यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए खांसी आने पर और छींक आने पर अपने मुंह पर रूमाल रखें।

Covid-19 Spread: आपके कम्प्यूटर टेबल पर कोरोना वायरस रह सकता है 3 दिनों तक सक्रिय, लॉकडाउन में कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम? ऐसे रखें अपनी डेस्क को इंफेक्शन-फ्री

Beauty Tips For Men: न्यूट्रिशन की कमी से हो सकता है हेयर फॉल, हेल्दी बालों के लिए पुरुष अपनाएं ऐसी डायट

लॉकडाउन में भी जा रहे हैं ऑफिस, तो इस तरह रहें कोविड-19 से सुरक्षित

सिगरेट पीते हैं तो हो सकता है कोरोना वायरस, धूम्रपान छोड़ने से होता है कोविड-19 का रिस्क कम !

 Immunity: हल्दी से क्या सचमुच बढ़ती है इम्यूनिटी? जानें इसके अन्य औषधिय गुण और फायदों के बारे में

Diabetics Diet Tips: डायबिटीज़ में अगर लेना है आम का स्वाद, तो ध्यान में रखें ये डायट टिप्स

लॉकडाउन में ऐसे करें एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल, सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source