Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Students stress : कुत्ते, बिल्लियों को पालने से छात्रों का कम होता है तनाव

जिन विद्यार्थियों ने कुत्ते और बिल्लियों संग समय बिताया उनमें कॉर्टिसोल हॉरमोन में उल्लेखनीय कमी पाई गई। यह तनाव (Students stress) पैदा करने वाला एक प्रमुख हॉरमोन है।

Students stress : कुत्ते, बिल्लियों को पालने से छात्रों का कम होता है तनाव
जिन विद्यार्थियों ने कुत्ते और बिल्लियों संग समय बिताया उनमें कॉर्टिसोल हॉरमोन में उल्लेखनीय कमी पाई गई। यह तनाव (Students stress) पैदा करने वाला एक प्रमुख हॉरमोन है। ©Shutterstock.

Written by IANS |Published : July 16, 2019 4:57 PM IST

आधुनिक समय में कॉलेज में तनावपूर्ण होते हैं, विद्यार्थियों को कक्षाएं, परीक्षाएं और ऐसी ही कई चीजों का दबाव (Students stress) रहता है। शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक शोध में इस बात का पता लगाया है कि कुत्ते या बिल्ली पालने से विद्यार्थियों को तनाव (Students stress) से राहत देने वाले शारीरिक लाभों के साथ-साथ उनके मूड में सुधार लाया जा सकता है।

तनाव पर क्‍या कहता है शोध 

जर्नल एईआरए ओपन में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, कई विश्वविद्यालयों ने 'पेट योर स्ट्रेस अवे' कार्यक्रम चलाया है, जहां विद्यार्थी आकर कुत्ते और बिल्लियों से बात कर सकते हैं, उनके साथ खेल सकते हैं। वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर पेट्रीसिया पेंड्री ने कहा, "सिर्फ दस मिनट से महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। हमारे अध्ययन में जिन विद्यार्थियों ने कुत्ते और बिल्लियों संग समय बिताया उनमें कॉर्टिसोल हॉरमोन में उल्लेखनीय कमी पाई गई। यह तनाव (Students stress) पैदा करने वाला एक प्रमुख हॉरमोन है।"

इस तरह कम होता है तनाव (Students stress)

इस अध्ययन में 249 कॉलेज विद्यार्थियों को शामिल किया गया जिन्हें चार समूहों में बांट दिया गया। इनमें से पहले समूह को कुत्ते और बिल्लियों संग दस मिनट का समय बिताने को दिया गया। परीक्षण में पाया गया कि जिन विद्यार्थियों ने जानवरों संग वक्त बिताया, इस मुलाकात के बाद उनके लार में कॉर्टिसोल बहुत कम पाया गया।

Also Read

More News

तनाव (Students stress) से मिल सकती है मुक्ति 

पेंड्री का कहना है कि हम बस यह देखना चाहते थे कि इस तरह के कार्यकलाप से तनाव में कमी आती है या नहीं और इससे तनाव में कमी आई। यह काफी रोमांचक है क्योंकि हो सकता है कि स्ट्रेस हॉरमोन में कमी वक्त के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण लाभ पहुंचाए।

Herbal medicines : जख्‍म भरने में कारगर है आदिवासियों की जड़ी बूटियां

Cardiac arrest : इन लक्षणों से करें पहचान, तो बच सकती है जान

Tips to avoid OCD : वीकेंड पर जुट जाते हैं सफाई अभियान में, तो हो सकती है ये समस्‍या

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Hiatal hernia : हियेटल हर्निया भी हो सकता है बदहजमी का कारण

About the Author

... Read More