क्‍या पीरियड्स में रात में बाल धोना होता है नुकसानदायक? जानें सच्‍चाई

इस दौरान क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं इस पर भी बहस होती रही है। ऐसा ही एक तथ्‍य है पीरियड्स में बाल धोना या नहीं धोना। आइए जानते हैं क्‍या है सच्‍चाई।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 27, 2018 5:42 PM IST

पीरियड्स ऐसी स्थिति होती है जब महिलाएं शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो जाती हैं। यही शारीरिक कमजोरी कभी-कभी उन्‍हें मानसिक रूप से भी डाउन कर देती है। उस पर अब भी भारतीय परिवारों में पीरियड्स को लेकर काफी सारी रूढि़यां एवं मान्‍यताएं हैं। इन रूढि़यों और रोकटोक के कारण भी स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है। इस दौरान क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं इस पर भी बहस होती रही है। ऐसा ही एक तथ्‍य है पीरियड्स में बाल धोना या नहीं धोना। आइए जानते हैं क्‍या है सच्‍चाई। यह भी पढ़ें - किशमिश से भी ज्‍यादा फायदेमंद है, किशमिश जैसा दिखने वाला यह मेवा

पिरियड्स में रात को बाल नहीं धोना चाहिए?

अक्सर आपने अपने घर के बड़े बुजुर्गों से सुना होगा, कि महिलाओं को कब, कैसे, किस समय बाल धोने  चाहिये और किस समय नहीं। जिस प्रकार से पिरियड्स के दिनों में उन्हें बाल धोने की मनाही की जाती है, उससे अनावश्‍यक तनाव भी उत्‍पन्‍न हो जाता है। कामकाजी लड़कियां जब सुबह बाल नहीं धो पातीं, रात को धोकर कंडीशनर करना पसंद करती हैं। पर क्‍या यह सही है।

यह भी पढ़ें– जानिए क्‍या है जिलेटिन और कैसे किया जाता है सेहत के लिए इसका इस्‍तेमाल

सच या बहाना ?

कहा जाता है कि माहवारी के दौरान रात को बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से रक्तस्राव काफी तेजी से बढ़ने लगता है और कई गंभीर बीमारियां का खतरा बन सकता हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना होता है कि पीरियड्स के दिन बाल धोने से लड़कियों का दिमागी संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिये चौथे दिन बालों को धोने के लिए कहा जाता है। जबकि स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ इस तरह के किसी भी दावे को सच नहीं मानते। पर सेहत के लिए रात के समय बाल धोना नुकसानदायक माना गया है। विशेषज्ञ कहते हैं कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को ठंड से बचने की ज़रुरत होती है। यह उनके गर्भाशय के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जिससे बाद में उन्हें गर्भधारण करने में परेशानियां आ सकती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान अथवा रात में बाल धोने से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - दिन में कितनी बार फेस क्‍लींजिंग करना होता है ठीक

क्‍या हो सकता है उपाय

अगर किसी कारणवश रात में बाल धोने भी पड़ें तो उन्‍हें तुरंत ड्रायर से सुखाना चाहिए। साथ ही गर्म दूध या सूप का सेवन करें, जिससे सिर की ठंड बहुत देर तक शरीर में न बैठी रह जाए।

सौंदर्य विशेषज्ञ भी रात में बाल धोकर सोने की मनाही करते हैं। उनका मानना है कि इससे बाल रफ और कर्ल हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बालों को धोकर सोने की बजाए, पहले उन्‍हें हेयर ड्रायर से सुखाएं और रबड़ बैंड या स्‍कार्फ बांध कर सोएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.