... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 1, 2018 10:17 AM IST
ब्रेन की साइज से कैंसर की संभावना बढ़ती-घटती है। © Shutterstock.
ब्रेन कैंसर को लेकर एक नया शोध आया है जिसके मुताबिक अगर ब्रेन का का साइज बड़ा हो तो कैंसर की संभावना ज्यादा होती है। बड़े आकार के ब्रेन का मतलब है मस्तिष्क में अधिक कोशिकाएं और जितनी अधिक कोशिकाएं होती है उनमें उतना ही ज्यादा विभाजन होता है। यह विभाजन कैंसर का कारक बन सकता है। विभाजन अगर सही तरीके से नहीं हो पाता तो जीन के डीएनए में स्थायी परीवर्तन हो सकता है। स्थायी परिवर्तन का मतलब हो म्यूटेशन हो सकता जिससे कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।
अंग का साइज क्यों है कैंसर का कारक ?
नॉर्वीजन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी में पीएचडी कर रहे इवेन होविग फ्लिनजेन ने कहा, ‘‘तेजी से फैलने वाला ब्रेन कैंसर दुर्लभ तरह का कैंसर होता है लेकिन एक बार यह आपको हो जाए तो इससे बचने की संभावना बहुत कम होती है। कई अध्ययनों में यह पता चला है कि कैंसर के पैदा होने में विभिन्न अंगों का आकार एक महत्वपूर्ण कारक होता है। उदाहरण के लिए बड़े स्तन वाली महिलाओं में स्तन कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है। हम यह जांच करना चाहते थे कि क्या मस्तिष्क के ट्यूमर के मामले में भी ऐसा ही होता है।’’
पुरुषों में ब्रेन कैंसर की अधिक संभावना
हजारों लोगों के ब्लड सैंपल और स्वास्थ्य के आंकड़ों का इस्तेमाल कर एक अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क के आकार को मापने के लिए एमआरआई का इस्तेमाल किया। अध्ययन में यह भी पाया गया कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ब्रेन ट्यूमर या ब्रेन कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।
फ्लिनजेन ने कहा, ‘पुरुष का मस्तिष्क महिलाओं के मुकाबले बड़ा होता है क्योंकि पुरुषों का शरीर आमतौर पर बड़ा होता है। इसका यह मतलब नहीं है कि पुरुष ज्यादा बुद्धिमान होते है बल्कि बड़े शरीर को नियंत्रित करने के लिए अधिक मस्तिष्क कोशिकाओं की जरुरत पड़ती है।’ शोधकर्ताओं ने कहा कि उनकी इस स्टडी में यह भी पाया गया कि बड़े मस्तिष्क वाले पुरुषों की तुलना में बड़े मस्तिष्क वाली महिलाओं को मस्तिष्क कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.