Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब आप बर्थ कंट्रोल पिल लेने की बात सोचते हैं तब एक ही सवाल आपके दिमाग में सबसे पहले आता है वह ये कि क्या इसको लेने से वज़न बढ़ने लगेगा। वैसे तो ये बात सच है कि इस दवा के नियमित सेवन के बहुत सारे साइड इफेक्ट होते हैं जिसमें वजनका बढ़ना आम होता है। इस बारे में हमने गायनाकॉलोजिस्ट डॉ. अमिता दंग से बात की क्या सचमुच बर्थ कंट्रोल पिल लेने से वजन बढ़ता है।
असल में बर्थ कंट्रोल पिल का असर महिला के हार्मोनल लेवल पर निर्भर करता है। क्योंकि हर इंसान का हार्मोन लेवल अलग होता है कहने का मतलब है कि जिस तरह आपके बहन या दोस्त का एस्ट्रोजेन लेवल अलग होता है उसी तरह बहन या दोस्त के ऊपर बर्थ कंट्रोल पिल का असर भी कम होता है। यानि बर्थ कंट्रोल पिल के कारण आपका कितना वज़न बढ़ेगा या नहीं बढ़ेगा वह आपके शरीर पर निर्भर करता है।
हां, आप बर्थ कंट्रोल पिल का चुनाव करने से पहले सावधानी बरतें। बर्थ कंट्रोल लेने से वजन पर कुछ असर पड़ेगा कि नहीं उस दवा में कौन-सा हार्मोन है उस पर निर्भर करता है। अगर मूल सामग्री में एस्ट्रोजेन है तो इसका मतलब है आपके शरीर में जल की मात्रा बढ़ेगी क्योंकि एस्ट्रोजेन के कारण फ्लूइड का उत्पादन बढ़ता है। जब चक्र के अंत में दवा खाना जब बंद करते हैं तब आप खुद को कुछ हल्का महसूस करते होंगे। यदि आप शरीर में पानी का वजन बढ़ने नहीं देना चाहते हैं तो बर्थ कंट्रोल पिल लेने के पहले ड्रोसपोरीनोन यानि प्रोजेस्टेरॉन कंपोनेन्ट ले क्योंकि इससे शरीर में जल की मात्रा नहीं बढ़ती है।
Read this in English
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock