पालतू कुत्ते में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि के बाद CDC की चेतावनी,कहा पालतू जानवरों से दूर रहें संक्रमित व्यक्ति

पहले पालतू जानवर में मंकीपॉक्स संक्रमण पाए जाने के बाद सीडीसी ने पालतू जानवरों से दूर रहने की सलाह दी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 17, 2022 10:25 AM IST

Monkeypox in pets guidelines: मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका में लोगों को अपने पालतू जानवरों से दूर रहने की सलाह दी गयी है।  16 अगस्त को जारी इस चेतावनी के अनुसार पालतू जानवरों  से लोगों और मंकीपॉक्स संक्रमित लोगों से जानवरों में संक्रमण फैल सकता है। बता दें कि सीडीसी (Centers for Disease Control and Prevention) द्वारा मंकीपॉक्स के खतरे के  बारे में कई महीनों पहले से लोगों को सावधान किया गया था। वहीं, पिछले सप्ताह दि लैंसेट (journal Lancet) में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया कि फ्रांस में एक कुत्ते में मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण देखने को मिले हैं। (Monkeypox in pets guidelines In Hindi)

फ्रांस में एक पालतू कुत्ते को हुआ मंकीपॉक्स संक्रमण

मिली जानकारी के अनुसार, फ्रांस में एक कपल जो अपने कुत्ते के साथ सोता था उनमें मंकीपॉक्स संक्रमण के लक्षण (symptoms of monkeypox) दिखे वहीं, उनके कुत्ते में भी मंकीपॉक्स संक्रमण (Monkeypox in dog) की पुष्टि की गयी। यह मनुष्यों से जानवरों में संक्रमण का पहला मामला है और इस मामले के प्रकाश में आने के बाद सीडीसी ने पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े कई नये नियम भी बनाएं।

बता दें कि, मंकीपॉक्स संक्रमण जंगली जानवरों और चूहों से इंसानों (animals to human transmission) तक फैला है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांस में मंकीपॉक्स पॉजिटिव कुत्ते का मामला पालतू जानवरों में संक्रमण का पहला मामला है। वहीं, पहले पालतू जानवर में मंकीपॉक्स संक्रमण पाए जाने के बाद सीडीसी ने पालतू जानवरों से दूर रहने की सलाह दी है। खासकर ऐसे लोग जिनमें मंकीपॉक्स संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं उन्हें अपने पालतू जानवरों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।सीडीसी की नयी गाइडलाइंस के मुताबिक,

  • संक्रमण के लक्षणों (symptomatic person) वाले व्यक्ति को 21 दिनों तक आइसोलेशन में रहना चाहिए।
  • ऐसे लोगों को घर के अन्य लोगों और पालतू जानवरों से 21 दिनों तक दूर रहना चाहिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source