
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : July 15, 2021 9:25 PM IST
ओडोन्टोम (Odontome) नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बिहार के एक किशोर का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसके मुंह से 80 से ज्यादा दांत निकाले हैं, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के डॉक्टरों ने 3 घंटे तक चले ऑपरेशन में 82 दांत निकाले।
आईजीआईएमएस पटना के डॉ. प्रियांकर सिंह ने एएनआई को बताया, "17 वर्षीय किशोर जबड़े में सूजन और दर्द की शिकायत लेकर आया था। जांच के बाद हमें पता चला कि उसे कॉम्प्लेक्स ओडोन्टोमा, एक दुर्लभ जबड़े का ट्यूमर है।"
सत्रह वर्षीय नीतीश कुमार डॉक्टर के पास गए, जो उनका अजीब जबड़ा देखकर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों के मुताबिक यह एक दुर्लभ मामला है जो लाखों में एक व्यक्ति में पाया जाता है। डॉक्टरों को उसके निचले जबड़े से 82 दांत निकालने हैं।
ट्यूमर विकसित करने वाले पदार्थ में एक दोष के कारण ट्यूमर विकसित हुआ। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन के दौरान, हमने पाया कि दांतों के कुछ हिस्से जबड़े के पिछले हिस्से में जमा हो गए थे, जिससे 82 दांत विकसित हो सकते थे। मरीज अब स्वस्थ है और जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी।"
तब डॉक्टरों ने पाया कि यह नीतीश कुमार के जबड़े में एक तरह का ट्यूमर है जिससे वह पांच साल से पीड़ित था। जबड़े से ट्यूमर को निकालने के लिए किशोर का ऑपरेशन किया गया।
Bihar: Doctors extracted parts of teeth (forming 82 teeth) from areas in lower jaw of 17y/o in Patna
He came with complaint of swelling & pain in jaw. After examination, we diagnosed that he had Complex Odontoma, a rare jaw tumor: Dr Priyankar Singh, IGIMS Patna said y'day (1/2) pic.twitter.com/pJ8hpXbF6I — ANI (@ANI) July 11, 2021