डॉक्टरों ने 53 साल के व्यक्ति के गुर्दे से निकाला 10 किलो का ट्यूमर, पेट में सूजन होने पर अस्पताल में हुआ था भर्ती

डॉक्टरों ने बताया कि, पेट में सूजन थी, हैरानी की बात यह है कि मरीज ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया या दर्द के बावजूद नजरअंदाज कर दिया।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 17, 2022 8:02 PM IST

हैदराबाद में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (एआईएनयू) के डॉक्टरों की टीम ने 53 साल के व्यक्ति के शरीर से 10 किलो वजन के गुर्दे का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला है। अस्पताल ने गुरुवार को कहा कि यह सफल सर्जरी तेलुगू राज्यों में दर्ज की गई पहली और देश में दूसरी घटना है। चिकित्सकों के अनुसार, कडप्पा निवासी मरीज को पेट में सूजन होने पर एआईएनयू रेफर किया गया था। जांच करने पर, डॉक्टरों ने पेट में बड़े पैमाने पर घाव देखा गया और पता चला कि ट्यूमर बाएं गुर्दे से उत्पन्न हो रहा था।

सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. मल्लिकार्जुन सी ने बताया कि, "ट्यूमर के आकार को देखते हुए, हमने रोबोटिक प्रक्रिया को खारिज कर दिया और इसके बजाय ओपन सर्जरी का विकल्प चुना। काफी मशक्कत के बाद ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला जा सका। सर्जरी के बाद, हमें पता चला कि ट्यूमर बहुत बड़ा था, एक फुटबॉल के आकार का था।"

अन्य डॉक्टरों ने बताया कि, पेट में सूजन थी, हैरानी की बात यह है कि मरीज ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया या दर्द के बावजूद नजरअंदाज कर दिया। हमारी टीम ने कैंसर पीड़ित लेफ्ट किडनी निकाली। माइक्रोस्कोपिक सर्जिकल मार्जिन ट्यूमर को पूरी तरह से हटाने के लिए स्पष्ट थे। सौभाग्य से, यह पाया गया कि रोगी को किसी अन्य चिकित्सा की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि ट्यूमर किसी अन्य अंग में नहीं फैला था।"

एआईएनयू के कार्यकारी निदेशक और मुख्य सलाहकार यूरोलॉजिस्ट डॉ. पूर्णचंद्र रेड्डी के अनुसार, यूरोलॉजिकल कैंसर दुनिया भर में बढ़ रहे हैं और इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source