Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कैंसर के बताए जा रहे वैकल्पिक उपचार से चिंतित हैं डॉक्‍टर

पिछले कुछ वर्षों में उपचार की संभावना होने के बावजूद कैंसर रोगियों की मृत्‍यु में ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह है कि उन्‍होंने कीमोथेरेपी और सर्जरी जैसे पारंपरिक उपचारों की बजाए वैकल्पिक चिकित्‍सा पर भरोसा किया।

कैंसर के बताए जा रहे वैकल्पिक उपचार से चिंतित हैं डॉक्‍टर
पिछले कुछ वर्षों में उपचार की संभावना होने के बावजूद कैंसर रोगियों की मृत्‍यु में ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह कैंसर की वैकल्पिक चिकित्‍सा का दावा है। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Updated : June 24, 2019 5:09 PM IST

पिछले कुछ वर्षों में उपचार की संभावना होने के बावजूद कैंसर रोगियों की मृत्‍यु में ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह है कि उन्‍होंने कीमोथेरेपी और सर्जरी जैसे पारंपरिक उपचारों की बजाए कैंसर की वैकल्पिक चिकित्‍सा पर भरोसा किया।

दुनिया भर में कैंसर बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक तरफ विशेषज्ञ इसका बेहतर इलाज खोजने में लगे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनकी कुछ और चिंताएं भी हैं। कैंसर विशेषज्ञ कैंसर के इलाज का दावा करने वाले वैकल्पिक उपायों के बाजार से भी चिंतित हैं। सोशल मीडिया ने इन्‍हें धुआंधार प्रचार दिया है। जिसके परिणामस्‍वरूप कैंसर पीडि़तों की मृत्‍यु के आंकड़ें में ढाई गुना का इजाफा हुआ है। वे कैंसर की वैकल्पिक चिकित्‍सा से बचने की सलाह देतेे हैंं।

बढ़ती जा रही है कैंसर की बीमारी

सारी दुनिया इस बात से परेशान है कि दुनिया भर में कैंसर की बीमारी बढ़ती जा रही है। शरीर के भीतर अनियंत्रित कोशिकाओं के जुटाव से होने वाली यह बीमारी शरीर के किसी भी हिस्‍से में हो सकती है। इसके आधार पर ही इसके नाम का निर्धारण होता है। महिलाओं में सबसे ज्‍यादा फैलने वाले कैंसर में ब्रेस्‍ट कैंसर का नाम आता है।

Also Read

More News

कैंसर की वैकल्पिक चिकित्‍सा

कैंसर के साथ ही कैंसर के उपचार का दावा करने वाला बाजार का बढ़ना भी खतरनाक है। अमेरिकी सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डेविड गोर्सकी स्‍तन कैंसर विशेषज्ञ हैं। वे अपने ब्‍लॉग रेस्पेक्टफुल इनसॉलेंस में लिखते हैं कि हमें इस बाजार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लडऩे की जरूरत है। यह बाजार इतना ज्‍यादा फैल गया है कि लोग जल्‍दी ही इसके झांसे में आ जाते हैं।

कीमोथेरेपी बुरी है पर यही इलाज है

डेविड गोर्सकी कहते हैं मैं मानता हूं कि कीमोथेरेपी बहुत बुरी है। यह व्‍यक्ति की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित करती है। पर यही सही इलाज भी है। मेरे आसपास ऐसे 85 फीसदी मरीज हैं जिनकी बीमारी का समय पर पता लगा लिया गया था। वे कीमोथेरेपी और सर्जरी से ठीक हो सकते थे। पर उन्‍होंने इसे दरकिनार कर वैकल्पिक चिकित्‍सा को चुना और उनकी मौत हो गई।

बैन किया गया अमेजॉन प्राइम का वृत्‍तचित्र

अभी हाल ही में अमेजॉन प्राइम ने एक ऐसी डॉक्‍यूमेंटरी दिखाई गई थी जिसमें आहार में बदलाव कर कैंसर के उपचार की बात कही गई थी। इसमें एक जर्मन महिला के ठीक होने की स्‍टोरी भी दिखाई गई थी। इस डॉक्‍यूमेंटरी का खासा विरोध हुआ, जिसके बाद अमेजॉन को यह डॉक्‍यूमेंटरी हटानी पड़ी। इस तरह का कोई भी उपचार कैंसर से मुक्ति नहीं दिलाता।

यह भी पढ़ें - ब्रेस्‍ट कैंसर के बारे में कुछ भ्रांतियां, जिन्‍हें जल्‍द दूर कर लेना चाहिए

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

न करें भरोसा

एक्‍यूपंचर, आहार परिवर्तन, अन्‍य चिकित्‍सा में कहीं भी अभी तक कैंसर का इलाज नहीं खोजा जा सका है। #कैंसर के नाम पर चल रहे किसी भी उपचार के झांसे में न आएं। किसी भी तरह की मालिश, डाइट आपको कैंसर से बचाव करने का दावा भले ही करें पर ये उपचार नहीं कर सकते।

About the Author

... Read More