छोले भटूरे के हैं शौकीन, तो ये गुड न्‍यूज है आपके लिए

भटूरे के साथ परोसे जाने वाले छोले यानी काबुली चने अपने पोषण तत्वों में खास होते हैं, जिनके सेवन से वजन कम होने के साथ और भी कई फायदे मिलते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 21, 2019 4:05 PM IST

बहुत सारे लोगों को छोले भठूरे खाने का शौक होता है। इसके बावजूद वे इन्‍हें नहीं खा पाते। उन्‍हें लगता है कि इससे उनकी सेहत को नुकसान हो सकता है। निश्चित ही भठूरे का अत्‍यधिक सेवन पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है जबकि छोले तो सेहत का खजाना है। बस आप इन्‍हें खाने का सही तरीका और समय जान लें।

यह भी पढ़ें - क्‍या ज्‍यादा पालक खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है ?

पोषण से भरपूर है काबुली चना

काबुली चना, प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है। इसमें दूसरे दालों की तुलना में 12 से 15 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, ब्लड में मौजूद कलेस्ट्रॉल के साथ-साथ बीपी को भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आज से ही काबुली चना खाना शुरू कर दें। प्रोटीन का पावर हाउस काबुली चना कई तरह से सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें – क्‍या आपको भी यह लगता है कि ‘बच्‍चे खाना नहीं खाते’, तो एक बार दोबारा सोचिए

अनीमिया से बचाव

चना आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से अनीमिया की समस्या नहीं होती इसलिए डॉक्टर्स बच्चों में खून की कमी होने पर, प्रेग्नेंट महिलाओं को और ब्रेस्टफीडिंग लेडीज को चना खाने की सलाह देते हैं।

यह भी पढ़ें - हर रोज बदलें कुकिंग ऑयल, सेहत रहेगी दुरुस्त

मजबूत होते हैं दांत

चने में लगभग 28 प्रतिशत फॉस्फॉरस होता है। यह शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में सहायक है। यह हीमॉग्लोबीन की मात्रा बढ़ाकर किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। इसलिए किडनी की सुरक्षा के लिए चने का सेवन लाभकारी है। इसके अलावा इसमें नमक डालकर खाने से दांत मजबूत होते हैं। इसमें डाइयूरेटिक गुण होते हैं। ये यूरिन प्रॉब्लम से बचाने में मदद करता है।

वजन घटाता है

चना फाइबर का पावर हाउस है। यह भूख को कंट्रोल करता है और इसे खाने के काफी समय बाद भी आपका एनर्जी लेवल हाई रहता है जिससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। इसे स्प्राउट बनाकर खाने से काफी फायदा मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.