एम-आर (MR) टीके से गांवों के बच्चों को मिल सकता है छोटी माता के प्रकोप से छुटकारा

गांव में आज भी दकियानूसी विचारों से गिरे लोग चेचक को माता के रूप में मानते आ रहे हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 19, 2018 2:38 PM IST

भारत के गांवों में अभी भी मीजल्स अर्थात चेचक को महरानी देवी या छोटी-बड़ी माता जी के नाम से जाना जाता है। वर्तमान समय पर एम आर टीका गांव से लेकर शहर तक में लगाया जा रहा है। इसके लिए 15 जनवरी से एक एमआर टीकाकरण विशेष अभियान चलेगा। जिसके बाद छोटी माता सदा के लिए अलविदा हो जायेंगी। ये भी पढ़ेंः बच्चों को एम आर टीका लगवाना कितना जरूरी, सावधानियां व साइड इफेक्ट्स। 

गांव में आज भी दकियानूसी विचारों से गिरे लोग चेचक को माता के रूप में मानते आ रहे हैं। विकट परिस्थिति में भी गांव में चिकित्सीय उपचार नहीं करा कर चेचक का यहां भगवान जैसा सेवा सत्कार किया जाता है। चेचक को माता मानकर इलाज नहीं कराने के चक्कर में कई लोगों की जान चली जाती है।

क्या है रूबेला

रूबेला एक ऐसी बीमारी है जिसमें परोक्ष रूप से शरीर के अंदर गंभीर दुष्परिणाम छोड़ जाते हैं। जिसकी जांच के बिना पता लगाना संभव नहीं हो पाता है। जिसके कारण बच्चे के जन्म लेने के साथ मस्तिक का छोटा हो जाना मानसिक रूप से कमजोर तथा बहरा एवं गूंगा तक होने की प्रबल संभावना रहती है। यहां तक की गर्भपात होने की भी संभावना रहती है।

कितने वर्ष तक के बच्चों को लग सकता है यह टीका

(एमआर) मीजल्स, रूबेला टीका जो खसरा के साथ छोटी माता के लिए विशेष विशेष टीका है जो नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे को दिया जाएगा। इस टीका के लग जाने के बाद पोलियो के तरह छोटी माता से भी निजात मिल जाएगी।

कैसे काम करती है एम आर वैक्सीन

एमआर वैक्सीन शरीर में लाइव टाइम रोग रोधी क्षमता उत्पन्न कर घातक रोग से रक्षा करता है। इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग एवं बाल विकास का महत्वपूर्ण योगदान होगा। जिसकी तैयारी पूरी जोरों से चल रही है।

ये भी पढ़ेंः बचना है डायबिटिक फुट से तो पहनें ये नई तकनीक वाले जूते।

ये भी पढ़ेंः क्या एआई (AI) तकनीक से मरीजों का इलाज बेहतर तरीकों से किया जा सकता है ?

ये भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए होम्योपैथी कितना कारगर है ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.