... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 3, 2019 10:06 AM IST
मच्छर भगाने वाला टीवी। ©Shutterstock.
आप सभी लोग अभी तक मनोरंजन के लिए आपके घर में टीवी लाते थे , मगर अब मार्केट में एक ऐसा टीवी आ गया है जो आपको मच्छरों से कोसो दूर रखने का काम करता है। ये सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन ये बात सच है। आपको अब मच्छर को भगाने के लिए किसी मॉस्किटो कॉइल की जरूरत नहीं पड़ेगी , अब से आप सिर्फ टीवी ऑन करिए और इससे मच्छर अपनेआप ही बहार भाग जायेंगे।
दक्षिण कोरियाई की कंज्यूमर कंपनी ने एक ऐसा टीवी लोन्च किया है , जो आपके मनोरंजन के साथ ही साथ मच्छर को दूर भगाने में भी आपकी मदद करता है।
डेंगू-चिकनगुनिया-मलेरिया के मच्छर भगाने के लिए अपनाएं ये उपाय।
एलजी कंपनी ने इस नई ‘मॉस्किटो अवे टीवी’ की किंमत भारत के मार्केट में 26,900 रुपए से लेकर 47, 500 तक तय की हुई है। कंपनी ने इस टीवी के बारें में कहा है कि 80 सेमी टीवी की किंमत 26,900 और 108 सेमी टीवी की कीमत 47,500 है। ये खास टीवी आपको एलजी कंपनी के स्टोर पर ही मिलेगी।
मच्छर भगाने वाली चीजों के इस्तेमाल से पहले ध्यान रखें 10 बातें।
इस टीवी की सबसे खास बात यह है कि इस टीवी को भारत के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस खास टीवी में अल्ट्रा सोनिक डिवाइस का उपयोग किया है , जो एकबार शुरू होने के बाद मच्छरों को दूर भगाने में आपकी मदद करता है।
इस टीवी के साउंड वेब्ज बिना किसी हानिकारक रेडिएशन के मच्छर को दूर करने का काम करती है। कंपनी का मानना है कि इसमें अपनाई हुई तकनीक वैश्विक संगठनों के नियम के अनुसार ही है। इस टीवी की जाँच अंतरराष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी एवं विषज्ञान संस्थान में की हुई है।
मच्छरों को दूर रखेंगे ये 3 तेल, बचे रहेंगे चिकनगुनिया-डेंगू से।
इस टीवी बनाने वाली कंपनी के मुताबिक इस तरह की टेक्नोलॉजी में किसी भी प्रकार के हानिकारक विष या तो रसायनों का उपयोग नहीं किया गया है। इस टीवी को किसी भी तरह की कोई देखभाल या तो ओवरलोड की आवश्यकता है। उसके साथ ही साथ मच्छर भगानेवाली तकनीक का उपयोग करने के लिए आपको हमेंशा टीवी चालू रखने की भी जरूरत नही पड़ती है।
5 फूल जो भगाते हैं मच्छर और करते हैं आपकी dengue से सुरक्षा।