Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ठंड के मौसम में अगर आपको कुछ परेशानी का अनुभव होता है, लगता है कुछ गड़बड़ है। तो हो सकता है आप मौसम के बदलाव वाले डिप्रेशन के शिकार हो रहे हो रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा की ऐसा भी हो सकता है ? जी मौसम में बदलाव की वजह से भी लोगों के दिमाग पर असर पड़ता है।
एक्सपर्ट के अनुसार यह शरद के मौसम की शुरुआत का परिणाम होता है। कुछ लोगों पर इसका व्यापक असर पड़ता है। ठंड की शुरुआत होने के साथ एक सबसे बड़ा बदलाव जो आता है वह यह आता है कि दिन धीरे-धीरे छोटा होने लगता है और रात बड़ी।
यह बीमारी क्या है ?
मौसम के बदलने पर होने वाली इस बीमारी को सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) कहा जाता है। कुछ लोगों पर तो सर्दियों का ऐसा असर होता है कि उन्हें लगने लगता है कि यह उनकी आखिरी सर्दी है। SAD ऐसी बीमारी है जिसमें लोग ठंड की वजह से डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं।
इस बीमारी में कैसा लगता है ?
इस बीमारी में जब दिन में प्रकाश कम होने लगता है तो लोगों को लगता है कि उन्हें उदासी ने घेर लिया है और उनके शरीर में ताकत नहीं बची है।
ब्रिटेन की सरकारी स्वास्थ्य सेवा एनएचएस के अनुसार ब्रिटेन में इस बीमारी से 15 में एक व्यक्ति ग्रस्त हो जाता है।
"लंबे समय के आरामदायक माहौल के बाद काम का और व्यस्त होने का समय आता है, लेकिन यह आदतों और सेहतमंद रूटीन में आने का भी समय होता है।"
ये भी पढे़ेंः सर्दियों के मौसम में रहते हैं दर्द से परेशान ? खान-पान में करें ये बदलाव जरूर मिलेगा आराम।
ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में अचानक शुरू हो रहा है ये दर्द तो हो सकते हैं ये कारण।
ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में बड़ी इलायची का क्यों करे सेवन।
ये भी पढ़ेंः कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड।