क्‍या आप भी ठंड में मुंह ढककर सोते हैं, तो जान लें ये नुकसान

अगर आप भी सर्दियों में रजाई या कंबल के अंदर मुंह ढककर सोते हैं तो अब सावधान हो जाएं, ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 23, 2019 8:26 PM IST

कुछ लो सर्दी से बचने के लिए रजाई या कंबल को इतना ज्‍यादा कस लेते हैं, कि उनका पूरा मुंह भी उसमें ढक जाता है। आपकी यह आदत भले ही आपको सर्दी से बचाती है पर सेहत के लिए और भी कई नुकसान खड़ कर देती है। क्‍या आप जानते हैं कि रजाई या कंबल से पूरा मुंह ढकना आपकी सेहत के लिए कितना ज्‍यादा नुकसानदायक हो सकता है, तो आइए बताते हैं विस्‍तार से।

यह भी पढ़ें- जानिए ट्री मैन सिंड्रोम के बारे में, जिसमें शरीर पर उगने लगते हैं पेड़

सिर दर्द - मुंह ढककर सोने से आपको सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं आपकी इस आदत की वजह से आप कई और बीमारियों जैसे सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आना, सीने में भारीपन भी महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - आप शायद नहीं जानते, दिन में 14 बार गैस पास करना है सामान्‍य

नहीं मिल पाती ऑक्‍सीजन - डॉक्टरों की मानें तो रजाई, कंबल से मुंह ढक कर सोने से दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती है।

दम भी घुट सकता है – आप शायद इस बात को बहुत गंभीरता से न लें पर यह सच है कि अगर पूरी तरह से रजाई या कंबल में आपका मुंह ढक गया है तो इससे आपका दम भी घुट सकता है। छोटे बच्‍चों को सुला रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्‍यान रखें।

यह भी पढ़ें – विटामिन ओर कैल्शियम ही नहीं, हड्डियों के लिए फास्‍फोरस भी है जरूरी

रखें यह भी ध्‍यान 

इसकी वजह से सिरदर्द, जी मचलाना और अन्य तरह की दिक्कतें व्यक्ति को महसूस होने लगती हैं।  हालांकि यह समस्या एक दो दिन में ठीक भी हो जाती है।

इसलिए अगर सुबह उठते ही आपको भी कुछ ऐसा ही महसूस होता है तो डॉक्टरों की इस सलाह पर अमल करें। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में हमेशा अपने कमरे को खुला रखना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.