रिसर्च: वैक्सीनेशन के बाद 90 मिनट करें ये एक्सरसाइज, तेजी से बनेगी एंटीबॉडीज

कोविड वैक्सीन लेने के बाद अगर 90 मिनट तक एक्सरसाइज कर ली जाए तो एंटीबॉडीज तेजी से बन सकती हैं.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 12, 2022 7:29 PM IST

एक स्टडी के मुताबिक, अगर बीमार होने के बाद या कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद हल्की से इंटेंस 90 मिनट की एक्सरसाइज कर ली जाएं तो इससे इम्यूनिटी और अधिक मजबूत हो सकती है। इस स्टडी के अनुसार, जिन लोगों ने वैक्सीन लगने के डेढ़ घंटे तक साइकिल चलाई या हल्की फुल्की एक्सरसाइज की, उनके शरीर में उन लोगों के मुकाबले अधिक एंटी बॉडीज बनी जो लोग अपने नॉर्मल रूटीन के कामों में लग गए थे।

Pfizer-BioNTech वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद थोड़ा बहुत एक्टिव रहने से भी शरीर का इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ जाता है। अधिक फिटनेस लेवल के लोगों में यह लाभ अधिक बढ़ जाते हैं।

इस स्टडी के प्रतिभागियों में यह देखने को मिला कि आधे से ज्यादा लोग मोटे या ओवरवेट की श्रेणी में आते थे। 90 मिनट की एक्सरसाइज करने के दौरान उनका हार्ट रेट 120 से 140 के बीच था। इस स्टडी में यह भी जांच की गई कि 45 मिनट एक्सरसाइज करने के दौरान भी क्या यही नतीजे देखने को मिल सकते हैं या नहीं। इसमें यह देखने को मिला कि छोटी अवधी के लिए किया गया वर्क आउट एंटीबॉडी लेवल को बढ़ाने में मदद नहीं करता है।

हालांकि अगर आप इतनी देर तक इंटेंस वर्कआउट नहीं कर सकते हैं तो इतनी देर तक हल्की फुल्की एक्सरसाइज करने से भी लाभ मिल सकते हैं।

वर्क आउट करने से शरीर के अंगों का ब्लड फ्लो बढ़ता है जो इम्यून सेल्स को सर्कुलेट करने में मदद करते हैं। जैसे जैसे यह सेल्स शरीर में घूमती हैं यह बाहर से आई चीजों को पहचानने में और उनसे लड़ने में अधिक सक्षम हो सकती हैं। इसलिए वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ समय के लिए एक्सरसाइज जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source