इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये खाद्य पदार्थ

चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ खान-पान की चीजें ऐसी हैं जिनका कुछ दवाओं के साथ परहेज जरूरी होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 21, 2018 4:58 PM IST

जब आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता तो आप दवाएं लेते हैं लेकिन क्या आप दवाओं के साथ कौन-कौन सा खाद्य पदार्थ नहीं खाना चाहिए जानते हैं ? दवाओं के साथ कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो दवाओं के प्रभाव को तो कम करते ही हैं साथ में आपकी बीमारी को और भी गहरा कर देते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ खान-पान की चीजें ऐसी हैं जिनका कुछ दवाओं के साथ परहेज जरूरी होता है। आइए जानते हैं कुछ दवाओं के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।

मुलेठी

ब्लड प्रेशर की बीमारी ऐसी बीमारी है जो हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार होती है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की बीमारी है और आप दवा खाते हैं तो आपको मुलेठी के सेवन से बचना चाहिए। मुलेठी खाने से शरीर के पोटेशियम लेवल पर फर्क पड़ता है जो खतरनाक हो सकता है।

केला

अगर आप ब्लड प्रेशर की दवा ले रहें हैं और केला भी खा रहे हैं तो यह खतरनाक हो सकता है। केले में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम होता है जो दवा के साथ साइड इफेक्ट कर सकता है। शरीर में अधिक पोटेशियम लेबल दिल की धड़कनों को बढ़ा सकता है।

सर्दी-जुकाम की दवा

अगर आपको सर्दी-जुकाम हुआ है और आप उसकी दवा ले रहे हैं तो आपको नींबू या संतरे जैसे खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से बीमारी और बढ़ सकती है।

एल्कोहल

अगर आप पैरासिटामोल और दर्द की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को भी एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो आपके लिवर पर बहुत बुरा असर होता है।

हार्ट के मरीज

अगर आप हार्ट के मरीज हैं या खून के थक्के न जमने देने वाली दवा का सेवन कर रहे हैं तो आपको पत्तेदार सब्जियों का सेवन कम करना चाहिए। पत्तेदार सब्जियों में विटामिन की मात्रा ज्यादा होती है जो खून के थक्के जमाने में मददगार होती हैं।

ये भी पढ़ेंः फिटनेस व वेटलॉस की तैयारी कर रही महिलाएं अपनाएं ये आसान स्टेप्स। 

ये भी पढ़ेंः तीन आयुर्वेदिक पेय पदार्थ जो सांस व फेफड़े की बीमारियों को रखेंगे दूर।

ये भी पढ़ेंः सीओपीडी व सांस के मरीजों के लिए 9 प्राकृतिक उपाय।

ये भी पढ़ेंः क्या होता है सीओपीडी ? जानें कारण और बचाव।

ये भी पढ़ेंः दिमाग की यह बीमारी इंसान को कर देती है नाकारा, जानें 6 लक्षण।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.