Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नाश्ते में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों को शामिल, हेल्थ के लिए हैं नुकसानदेह

सुबह में नाश्ते के दौरान सिर्फ पोषक तत्वों वाले फूड का ही इस्तेमाल करें, वरना यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

नाश्ते में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों को शामिल, हेल्थ के लिए हैं नुकसानदेह
नाश्ते में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों को शामिल। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Published : October 14, 2018 12:09 AM IST

ऐसा कहा जाता है की सुबह नाश्ता करके ही हमें अपने दिन की शुरूआत करनी चाहिए, क्योंकि अगर हमारा पेट भरा रहता है तो दिन अच्छा गुर्जरता है और गुस्सा कम आता है। लेकिन हम जो खाते है उसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है, इसलिए हमें सुबह का नश्ता बहुत सोच समझकर करना चाहिए। ब्रेकफास्ट के वक्त ऐसे हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए ताकि वह आपको नुकसान न पहुंचाए। सुबह में नाश्ते के दौरान सिर्फ पोषक तत्वों वाले फूड का ही इस्तेमाल करें, वरना यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं, सुबह में गलत तरीके से खाया गया नाश्ता आपका मोटापा भी बढ़ा देगा।

तले हुए आइटम

हमारे देश में नाश्ते में समोसा, जलेबी, कचौड़ी, ब्रेड पकौड़ा, वड़ा पाव, पूरी भाजी जैसी चीज़ें खाई जाती हैं। इन सबमें काफी ज्यादा तेल का इस्तेमाल होता है। इतना ऑयली खाने से कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिससे मोटापा बढ़ सकता है।

Also Read

More News

ब्रेड और उसके जैसे पदार्थ कभी ना खाए

आप अगर ब्रेड खाते हो और उसी से दिन की शुरुआत करते हो तो आप खुद के शरीर के साथ न्याय नहीं कर रहे हो। ब्रेड हमारे पेट में जाकर पचता नहीं है। जैसा खाते हैं वैसा ही वह रखा रहता है। ब्रेड जिस मैदा या गेहूं ब्रेड जिस आटे से बनता है वह खुद ही काफी दिनों पुराना आटा होता है। पेट में जाकर वह सड़ता है।

पराठों से दूर रहें

भारत का नेशनल नाश्ता पराठे ही होता हैं। लेकिन सुबह शरीर को आयल खिला देना एक अच्छा फैसला नहीं है। आप पराठों से सुबह दूर रहें।

चॉकलेट खाना

आजकल जब बैठकर आराम से नाश्ता करने का वक्त नहीं होता तो लोग एनर्जी बार खाकर काम चला लेते हैं। खासतौर पर वो लोग जो वजन कम कर रहे हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि इनमें एनर्जी के साथ-साथ ढेर सारी कैलोरी भी होती है। एनर्जी बार या चॉकलेट बार खाने से पहले उसकी सामग्री जरूर पढ़ें।

नाश्ते में फ्रिज में रखा कोई भोजन ना करें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कई बार हम नाश्ता भी रात को बनाकर फ्रिज में रख देते हैं और सुबह उठकर उसको गर्मकर खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है। यहाँ तक कि फ्रिज में रखे फलों को भी कम से कम 1 घंटे पहले बाहर निकालकर रख दें तब इनका नाश्ता करें।

About the Author

... Read More