... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 24, 2019 10:29 AM IST
स्टडी की शुरूआत में उनका फिजिकल एग्जाम और परीक्षण लिया गया जिसमें पुशअप्श शामिल था। अगले दशक में, 37 पुरुषों ने हृदय संबंधी समस्या का अनुभव किया, जैसे कि कोरोनरी धमनी की बीमारी, दिल की विफलता या अचानक हृदय की मृत्यु। ©Shutterstock.
हम ये बात अच्छी तरह से जानते है कि पुश-अप्स करना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अच्छा होता है। इससे आपका शरीर मजबूत बनता है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होंगे कि पुश-अप्स करने से आप हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारी से कोसों दूर रहते है।
जी हां यह बात एक स्टडी में साबित हुई। महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को इसका लाभ मिलता है। इस स्टडी के अनुसार रोजाना बस 40 पुश-अप्स करना आपको हार्ट अटैक से बचा सकते है।
हर्बल चाय और फलाहार का हमारी आंत पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
पुश-अप्स करने से आपके पूरे शरीर में मांसपेशियां काम करती हैं। आपकी कोर स्ट्रेंथ बनती है और कैलोरी बर्न होती है। जिससे आपका वजन तो कंट्रोल में रहता ही है। इसके साथ ही आप फिट रहते है।
हार्वर्ड टीएच चान स्कूल और पब्लिक हेल्थ के डॉक्टरों ने यह स्टडी कीहै। 10 साल के इस स्टडी में 1,104 सक्रिय वयस्क पुरुषों के हृदय स्वास्थ्य की तुलना की गई, जिसमें सभी प्रतिभागी फायर फाइटर थे, जिनकी औसत आयु 40 वर्ष थी।
12 से 16 घंटे की फास्टिंग करने से पहले-जान लें इसके फायदे व नुकसान।
स्टडी की शुरूआत में उनका फिजिकल एग्जाम और परीक्षण लिया गया जिसमें पुशअप्श शामिल था। अगले दशक में, 37 पुरुषों ने हृदय संबंधी समस्या का अनुभव किया, जैसे कि कोरोनरी धमनी की बीमारी, दिल की विफलता या अचानक हृदय की मृत्यु।
कितने पुश-अप्स से करें शुरुआत
जिन लोगों पर यह स्टडी की गई। उन्होंने शुरुआत में 11 या इससे अधिक पुश-अप्स किए। जिससे अन्य पुरुषों की अपेक्षा इसने हद्य संबंधी समस्या की संभावना 10 प्रतिशत से भी कम हो गई। इस स्टडी में ये बात सामने आई कि जितना आपका फिटनेस स्तर अच्छा होगा और वे कितना पुश-अप्स कर सकते है। जो कि आपके हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है।
भारत में 8 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में, जानें स्तन कैंसर के बारे में सबकुछ।
अध्ययन में, 40 से अधिक पुश-अप करने में सक्षम लोगों ने ह्रदय संबंधी सबसे बड़े खतरों में कमी का अनुभव किया। ऐसे लोगों में 96 प्रतिशत हृदय की परेशानी का खतरा उनकी तुलना में कम आंका गया जिन्होंने 10 या उससे कम पुशअप्स करने में सक्षम थे।
यह स्टडी केवल पुरुषों में ही की गई है। जिसके कारण यह बात कहना थोड़ा मुश्किल है कि हर किसी यानी महिला, वृद्ध आदि के लिए फायदेमंद है कि नहीं।
नया एक्सरसाइज ट्रेंड HIIPA जो बहुत कम समय में आपको फिट करती है।