Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस नई बीमारी से डब्ल्यूएचओ भी घबराया, कहा बन सकता है बड़ी महामारी का कारण

New pandemic: कोरोना महामारी के बाद अब एक ऐसी बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ा है, जिसके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी चिंता में पड़ गए हैं। इस लेख में जानें डिजीज X नाम की इस बीमारी के बारे में दुनियाभर के एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं।

इस नई बीमारी से डब्ल्यूएचओ भी घबराया, कहा बन सकता है बड़ी महामारी का कारण

Written by Mukesh Sharma |Updated : September 27, 2023 2:52 PM IST

New pandemic x: एक ऐसी बीमारी जिससे आम लोग ही नहीं बल्कि डब्ल्यूएचओ एक्सपर्ट्स भी डरे हुए हैं। दरअसल, कोरोना महामारी ने पिछले कई सालों से दुनिया को परेशान किया है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसके मामले ठंडे पड़ते हुए प्रतीत हो रहे हैं। लेकिन अब एक नई बीमारी से महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है और इसका नाम है डिजीज एक्स (Disease X)। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अगली महामारी हो सकती है, जो बेहद भयानक रूप भी ले सकती है। कोरोना के अलावा मंकीपॉक्स, टोमेटो फ्लू और न जानें कितनी बीमारियां होने का खतरा बढ़ा है, उसी प्रकार डिजीज X का भी खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना की तरह डिजीज X भी किसी महामारी को जन्म न दे इस से बचने के लिए डब्ल्यूएचओ पहले से अलर्ट है और तेजी से इसपर काम किया जा रहा है।

इबोला से भी ज्यादा जानलेवा

दुनियाभर के वैज्ञानिक इस बीमारी से डरे हुए हैं और कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह इबोला से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर रिसर्च चल रहे हैं और इस बारे में किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की जा सकती है। साथ ही यह भी देखा गया है कि इस बीमारी से ग्रस्त होने वाले लोगों में लगभग 80 प्रतिशत की मौत हो जाती है।

अफ्रीका के देशों में फैल रही बीमारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस बीमारी के मामले पश्चिमी अफ्रीका देशों में देखे जा रहे हैं, लेकिन अगर इसका सही तरीके से ध्यान न रखा जाए तो यह बीमारी तेजी से दुनिया के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती है। एक्सपर्ट्स इस से निपटने के अलग-अलग तरीके खोजने में लगे हैं, ताकि कोरोना की तरह यह बीमारी भी महामारी का रूप न ले ले। अगर कोरोना की तरह यह जानलेवा बीमारी भी फैलती है, तो दुनिया को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read

More News

डब्ल्यूएचओ ने तैयार की टीम

रिपोर्ट्स के अनुसार डब्ल्यूएचओ 300 ऐसे वैज्ञानिकों की टीम तैयार कर रहा है, तो भविष्य में संभावित रूप से महामारी फैला सकने वाले वायरस, बैक्टीरिया व अन्य रोगाणुओं की जांच करेगी। यह टीम सिर्फ इन रोगाणुओं की ही नहीं बल्कि इनके लिए वैक्सीन व अन्य दवाओं का पता लगाने भी रिसर्च करेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source