Bappi Lahiri Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर गायक बप्पी लहिरी का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

मिली जानकारी के अनुसार, बप्पी लहिरी का निधन मंगलवार रात 11 बजे के आसपास हुआ। बप्पी लहिरी मुंबई (Mumbai) के जुहू इलाके के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 16, 2022 12:18 PM IST

Bappi Lahiri Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्‍पी लहिरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार, बप्पी लहिरी का निधन मंगलवार रात 11 बजे के आसपास हुआ। बप्पी लहिरी मुंबई (Mumbai) के जुहू इलाके के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि बप्पी का स्वास्थ्य लम्बे समय से ठीक नहीं चल रहा था और वे बीमार थे। वहीं, सालभर पहले बप्पी को कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) भी पाया गया था लेकिन बाद में वे ठीक हो गए थे। (Bappi Lahiri Passes Away)

कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से पीड़ित

बप्पी लहिरी की पहचान उनके काले चश्मे और सोने के आभूषण पहनने के शौक के चलते भी होती थी। बप्पी लहिरी ने बॉलीवुड में डिस्को थीम के संगीत को बेहतरीन तरीके से पेश किया और कई जनरेशन्स बाद आज भी बप्पी का संगीत ना केवल भारत बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। बप्पी लहिरी को पिछले साल कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण (Symptoms of covid infection) महसूस हुए थे और वे ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में इलाज के लिए भी गए थे।

वहीं, बीते कुछ समय से बप्पी लहिरी विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल (CritiCare Hospital, Mumbai) के डॉक्टरों से इलाज करा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार,बप्पी लहिरी को कुछ पोस्ट-कोविड दिक्कतों (Post Covid Complications) के कारण भर्ती कराया गया था। लेकिन, डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया ना जा सकता।

(आईएएनएस)