... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 30, 2018 6:09 PM IST
मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग ले चुकीं अभिनेत्री दीपान्निता शर्मा ने डायना हेडन की सुंदरता पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर भारतीय महिला सुंदर है। दीपान्निता ने एक बयान में आईएएनएस को बताया, "इस देश के एक सम्मानित नेता द्वारा इस तरह कर बयान दिया जाना भयावह है। हर भारतीय महिला सुंदर है और हर वह व्यक्ति जिसने मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स का खिताब जीता हो, उसने वास्तविक रूप से भारत का प्रतिनिधित्व किया है।"
उन्होंने कहा, "उनमें से हर कोई खिताब जीतने की हकदार थी, इसलिए उन्हें खिताब दिया गया।"
दीपान्निता ने 1998 में मिस इंडिया में भाग लिया था। इसके अलावा, वह 'लेडिज़ वर्सेस रिकी बहल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Facebook/Dipannita Sharma.