अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple kapadia) की मां बेट्टी कपाड़िया (Betty kapadia passed away) (80) का शनिवार की रात को निधन हो गया। डिंपल कपाड़िया की मां (Dimple kapadia mother) बेट्टी कपाड़िया सांस लेने में दिक्कत आने की समस्या के चलते मुंबई के खार इलाके के हिंदुजा अस्पताल में लगभग तीन हफ्ते से भर्ती थीं।
शनिवार रात को डिंपल कपाड़िया (Dimple kapadia mother news) अपनी बेटी ट्विंकल, दामाद अक्षय कुमार, अपनी बहन और दिवंगत अभिनेत्री सिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया संग अस्पताल के बाहर नजर आईं।
हाल ही में, बेट्टी ने महाराष्ट्र के शिल्लिम के एक रिजॉर्ट में अपने परिवार के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया।
परिवार के सदस्यों ने रविवार की सुबह बेट्टी कपाड़िया का अंतिम संस्कार किया। सनी देओल, ऋषि कपूर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बेट्टी कपाड़िया को श्रद्धांजलि दी।
अब खाने की प्लेट पर भी दिखेगा अमिताभ बच्चन का जलवा, जानें कैसे
Follow us on