दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत!

मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए दिलीप कुमार।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 5, 2018 5:29 PM IST

भारतीय फ़िल्मों के मशहूर और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार दोपहर को उन्हें  बांद्रा वेस्ट, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी एएनाआई के मुताबिक दिलीप कुमार को सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में लाना पड़ा।

95-वर्षीय बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में  खराब सेहत के चलते भर्ती कराया गया है। अभी तक केवल इतनी ही जानकारी मिली है कि सीने में इन्फेक्शन होने के वजह से उनकी तबीयत  खराब हो गई , जिसके चलतेे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। दिलीप कुमार की तबियत और अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाने के बारे में उनके ट्विटर अकाउंट पर भी जानकारी दी गयी हैं।

भारतीय सिनेमा के सबसे सम्माननीय कलाकारों में से एक दिलीप कुमार का जन्म का नाम युसुफ खान है। हिंदी फ़िल्मों में अपने दमदार और बेहतरीन अभिनय की वजह से दिलीप कुमार भारत ही नहीं विदेशों में रहनेवाले हिंदी फ़िल्म दर्शकों का प्यार हासिल करने में कामयाब रहे हैं। देवदास, मुगल-ए-आजम, गंगा-जमुना, नया दौर और मधुमती दिलीप कुमार की सबसे मशहूर फ़िल्में हैं। दिलीप कुमार की आखिरी फ़िल्म किला 1998 में रिलीज़ हुई थी। साल 1994 में दिलीप कुमार को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया तो वहीं 2015 में उन्हें पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया गया।

स्रोत-IANS

चित्रस्रोत- Twitter/ @TheDilipKumar

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source