Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिगरेट जलाई, तो 'डिजिटल बिलबोर्ड' बताएगा आपके दिल का हाल

धूम्रपान करने वाला व्यक्ति बिलबोर्ड के सामने सिगरेट जलाएगा, तो उसे डिजिटल बिलबोर्ड पर मैसेज उभरकर आएगा 'इस समय आप अपने दिल के साथ यह कर रहे हैं।'

सिगरेट जलाई, तो  'डिजिटल बिलबोर्ड' बताएगा आपके दिल का हाल

Written by Editorial Team |Published : May 31, 2018 12:22 PM IST

लोगों को धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताने के लिए वाइटल स्ट्रैटजी ने 'डिजिटल बिलबोर्ड' अभियान की शुरुआत की है। यहां डीएलएफ साइबर हब में शुरू किए गए इस अभियान के तहत धूम्रपान करने वाला व्यक्ति जब इस बिलबोर्ड के पास सिगरेट या बीड़ी जलाएगा, तो बिलबोर्ड इसकी पहचान कर लेगा और एक छोटा वीडियो शुरू हो जाएगा।

यह बिलबोर्ड अगले चार हफ्तों तक रहेगा और यह वीडियो स्मोकर के आसपास खड़े लोगों व स्मोकर को धूम्रपान करने से दिल व फेफड़ों पर पड़ने वाले रियल टाइम प्रभाव को बताएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "धूम्रपान करने वाला व्यक्ति बिलबोर्ड के सामने सिगरेट जलाएगा, तो उसे डिजिटल बिलबोर्ड पर मैसेज उभरकर आएगा 'इस समय आप अपने दिल के साथ यह कर रहे हैं।' इसके साथ ही वीडियो शुरू हो जाएगा, जिसमें दिल पर होने वाला धूम्रपान का प्रभाव एक घरघराहट वाली आवाज के साथ दिखाई देगा। वीडियो के अंत में नेशनल क्विट लाइन नंबर 1800112356 दिया गया है। जो लोग धूम्रपान छोड़ना चाहते है, वह फोन करके मदद ले सकते हैं।"

Also Read

More News

वाइटल स्ट्रैटजी की ग्लोबल पॉलिसी-रिसर्च उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता मुरूकुतला ने कहा, "भारत में दिल की बीमारियों और स्ट्रोक से सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु होती है और तंबाकू इन बीमारियों का सबसे प्रमुख रिस्क फैक्टर है। हम भारत में पहला ऐसा उम्दा डिजिटल बिलबोर्ड अभियान शुरू कर रहे हैं, जो धूम्रपान रोकने के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण बातें बताएगा।"

उन्होंने कहा, "धूम्रपान करने वाले लोगों को धूम्रपान के रियल टाइम हानिकारक दुष्प्रभाव को ग्राफ के जरिए बताया जाएगा। हमें उम्मीद है कि यह पहल लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी और जो लोग धूम्रपान करने वाले लोगों के साथ खड़े होते हैं, खासतौर से बच्चों के दिल की सेहत को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेगी।"

नंदिता ने कहा, "धूम्रपान करने वाले लोगों के आसपास खड़े लोगों पर कई दुष्प्रभाव होते हैं। इसके बारे में लोगों को ऑनलाइन तरीके से ज्यादा से ज्यादा जानकारी बढ़ाने को कहा जाएगा। नॉन स्मोकर्स को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे धूम्रपान करने वाले लोगों के साथ रहने का अनुभव शेयर करें और उन्हें धूम्रपान छोड़ने की गुजारिश करें।"

टोबैको एटलस के अनुसार, भारत में 15 से ज्यादा उम्र के 10.3 करोड़ लोग रोजाना तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनमें हृदय रोगों व स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। हर साल नौ लाख से ज्यादा लोगों की तंबाकू से होने वाली बीमारियों से मृत्यु हो जाती है।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत:Shutterstock.

About the Author

... Read More