Covid-19 Vs Flu in Hindi: कोरोना वायरस और फ्लू में क्या है अंतर?

Difference between Coronavirus and Flu: दुनियाभर में तेजी से कोरोना वायरस (Coronavirus) फैल रहा है। इस वायरस (Coronavirus) को लेकर लोगों में इतना ज्यादा खौफ फैल गया है कि वे सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्या से भी डर जाते हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस (Coronavirus) और फ्लू के बीच फर्क को समझाया है। 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 13, 2020 12:49 PM IST

Difference between Coronavirus and Flu: दुनियाभर में तेजी से कोरोना वायरस (Coronavirus) फैल रहा है। इस वायरस (Coronavirus) को लेकर लोगों में इतना ज्यादा खौफ फैल गया है कि वे सर्दी, खांसी और जुकाम  (flu vs coronavirus in hindi) जैसी समस्या से भी डर जाते हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) और इंफ्लूएंजा (influenza) के बीच फर्क को समझाया है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से शुरुआत में खांसी, जुकाम (Cold) और तेज बुखार (Fever) होता है। इंफ्लूएंजा (influenza) यानि फ्लू (Flu) में भी ऐसे ही लक्षण नजर आते हैं, लेकिन इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लक्षणों को देखकर कोरोना वायरस और इंफ्लुएंजा (influenza) के बीच अंतर समझना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, दोनों ही संक्रमण में काफी फर्क होता है।

COVID-19 और इंफ्लूएंजा (influenza) दोनो ही वायरस होते हैं और ये फैलते भी हैं। WHO के मुताबिक,  COVID-19 और इंफ्लुएंजा (Flu) फैलने वाले वायरस हैं। इसके कारण दोनों से ही मतली आना, सांस लेने में दिक्कत होना,  बुखार, खांसी जैसे शुरुआती लक्षण दिखने लगते हैं।

कोरोना वायरस (Coronavirus) और इंफ्लूएंजा के समान लक्षण?

  • बुखार (Fever)
  • खांसी-जुकाम (Cold)
  • मतली
  • सांस में कमी आना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • छोटी-छोटी सांसे

कोरोना वायरस (Coronavirus) के गंभीर लक्षण

  • सांसें तेज होना
  • किडनी खराब होना
  • निमोनिया
  • मौत

COVID-19 और इंफ्लूएंजा में क्या है फर्क (Difference between Coronavirus and Flu)

COVID-19 और इंफ्लुएंजा के लक्षण (Symptoms of flu) एक जैसे दिखते हैं, लेकिन दोनों ही वायरस अलग-अलग परिवार के हैं। COVID-19, नोवेल कोरोनवायरस है। ये वायरस सबसे पहले  2019 में सामने आया था। इससे पहले कभी किसी इंसान में इस वायरस को नहीं देखा गया था। वहीं, इंफ्लूएंजा के बारे में लोग कई सालों से जानते हैं।

कोरोना वायरस (Coronavirus) और इंफ्लूएंजा (influenza) के लक्षण समान होने की वजह से दोनों को पहचानना मुश्किल होता है। इसे सिर्फ टेस्ट के जरिए ही पहचाना जा सकता है। इन दोनों वायरस के बीच में फर्क इतना है कि इनके लक्षण कब तक सामने आते हैं। इंफ्लूएंजा वायरस (Flu) की चपेट में आने से इसके लक्षण 2 से 3 दिन के अंदर दिखने लगते हैं। वहीं, कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण चपेट में आने के बाद लक्षण सामने आने में 2 से 14 दिन का समय लगता है।

Coronavirus Latest News : भारत में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत, 31 मार्च तक बंद हुए दिल्ली के स्कूल-कॉलेज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source