महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना का हार्ट अटैक से निधन, अटैक से पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

मिली जानकारी के अनुसार, मैराडोना की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है। गौरतलब है कि नवंबर महीने की शुरुआत में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब मैराडोना के दिमाग में ब्लड क्लॉटिंग यानि खून के थक्के जमा होने की समस्या हुई थी। इसके बाद उनके दिमाग की सर्जरी की गयी थी। यह सर्ज़री सफल रही और कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। पर बुधवार को उनका निधन हो गया ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 25, 2020 11:19 PM IST

Diego Maradona Death: दिग्गज़ फुटबॉल खिलाड़ी  डिएगो मैराडोना का 60 साल की आयु में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मैराडोना की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है। गौरतलब है कि नवंबर महीने की शुरुआत में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब मैराडोना के दिमाग में ब्लड क्लॉटिंग यानि खून के थक्के जमा होने की समस्या हुई थी। इसके बाद उनके दिमाग की सर्जरी की गयी थी। यह सर्ज़री सफल रही और कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। पर बुधवार को उनका निधन हो गया । (Diego Maradona Death)

गौरतलब है कि डिएगो मैराडोना दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में शुमार है। उन्होंने साल 1986 में अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल्स में जीत हासिक करने के लिए बहुत अहम भूमिका निभायी थी। इसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपना विश्व प्रसिद्ध गोल भी दागा था, जिसे "हैंड ऑफ गॉड" के तौर पर  जाना जाता है। इस गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।

महान फुटबॉलर की मृत्यु के बाद उनके फैंस में शोक की लहर है। निधन के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी मैराडोना के निधन की   ख़बर की पुष्टि की। मैराडोना के फैंस के साथ-साथ, अर्जेंटिना ने अपने देश के सबसे महान खिलाड़ी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

हार्ट अटैक से हुआ मैराडोना का निधन:

मैराडोना के निधन की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। हार्ट अटैक अचानक से हृदय गति रूकने से होता है। जब, दिल को पर्याप्त मात्रा में रक्त की सप्लाई नहीं होती तो इस हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स के अनुसार, भले ही हार्ट अटैक अचानक से होता है, पर इसकी पूर्वस्थिति लम्बे समय से बनती रहती है। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर कई महीने पहले से ही कुछ ऐसे संकेत देता है जिनकी मदद से हार्ट अटैक की संभावना समझी जा सकती है। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में जो, हार्ट अटैक के पूर्व लक्षण हो सकती हैं।

  • शरीर से अचानक ही तेज पसीना निकलने लगता है।
  • सीने और बाहों में दर्द
  • पेट दर्द
  • चक्कर आना
  • बेहोश होना
  •  घबराहट
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source