बीपीए यानि बिस्फ़ेनॉल ए एक केमिकल है जिसका इस्तेमाल विभिन्न चीज़ों के उत्पादन में किया जाता है। बीपीए को कैंसर होने का एक बड़ा कारण माना जाता है। आमतौर पर लोगों का मानना है कि बीपीए केवल प्लास्टिक से बनी चीज़ों जैसे डिब्बे, खिलौनों या पानी की बोतलों आदि में होता है लेकिन इसके अलावा भी बहुत सी चीज़ें हैं जिनमें बीपीए केमिकल मौजूद होता है।
आप अपने ऑफिस का काम करने लिए अक्सर लैपटॉप का इस्तेमाल करते ही हैं। आपको बता दें कि लैपटॉप के की-बोर्ड जैसे कई हिस्सों को बीपीए प्लास्टिक से बनाया जाता है।
सेलफोन के कुछ हिस्सों में टेब्राब्रोमोसिफेनॉल ए (टीबीबीपीए) और टेट्राक्लोरोबिस्फेनॉल ए (टीसीबीपीए) शामिल हैं, जो दोनों बीपीए के ही रूप हैं।
पानी के पाइप में एपॉक्सी रेसिन की एक लाइनिंग होती है जो बीपीए जैसे केमिकल का कारण बनता है और पानी में मिल जाता है। पाइप पुराना होने से पानी में बीपीए की मात्रा बढ़ती जाती है।
आपको जानकार हैरानी होगी कि बच्चों के टीथर में भी बीपीए होते हैं, जिससे ऑटिज़्म, डायबिटीज और कैंसर का खतरा होता है। इसलिए क्वालिटी वाले ही उत्पाद लें।
क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड रिसीट्स में अक्सर बीपीएस की एक परत होती है। यह केमिकल बीपीए की तरह ही होता है। इसका इस्तेमाल करने वालों को बीपीए के संपर्क में आने का अधिक खतरा होता है।
डेंटिस्ट द्वारा कैविटीज को रोकने के लिए डेंटल या टूथ सीलन्ट केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है और इसकी बनने की प्रक्रिया के दौरान इसमें सीलन्ट का पता लगाया जा सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.