Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पहले कोरोनावायस, उसके डेल्टा वायरस और उसके बाद ओमिक्रोन ने देश भर के लोगों को हिला कर रख दिया था। हालांकि अभी भी ओमिक्रोन के बीए.2 वेरिएंट से चौथी लहर का खतरा बरकरार है लेकिन बढ़ता पारा यानी गर्मी लोगों के लिए एक और मुसीबत लेकर आई है। जी हां, बढ़ती गर्मी की वजह से लोग हैजा और बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर का शिकार हो रहे हैं। एक्सपर्ट लोगों को सलाह दे रहे हैं कि जब भी वो घर से धूर में बाहर निकलें तो कोल्ड ड्रिंक और पानी पीना न भूलें, जो उन्हें इन समस्याओं से बचाने में मदद करेगा।
कोरोना से उबरने के बाद दिल्ली में हैजा और वायरल फीवरअब लोगों को परेशान करने लगा है और इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दस्त, हैजा (Cholera) लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है और अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में हैजा जैसी बीमारी से 101 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में बीते 5 वर्षों के बाद अब तक पांच लोग इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
दिल्ली में मच्छर से काटने के बाद होने वाली बीमारियों में मलेरिया, टाइफाइड, जीका, वायरल फीवर, जॉन्डिस भी हैं, लेकिन इनके मुकाबले हैजा से मरने वालों की संख्या बढ़ी है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि जनवरी 2018 से लेकर 31 मार्च 2021 के बीच कोविड, डेंगू, जीका, टाइफाइड, एच1एन1, मलेरिया, वायरल फीवर, जॉन्डिस और हैजा जैसी बीमारियों से लोगों की मौत हुई हैं और अब तक हैजा से देशभर में 101 मौतें हो चुकी हैं।
हैजा से दिल्ली में होने वाली मौतों की संख्या 5 है।
हैजा, के होने के पीछे का कारण विब्रियो कोलेरी नाम का एक बैक्टीरिया है, जो आंत को संक्रमित कर व्यक्ति को उल्टी और दस्त का शिकार बना देता है। इस कारण रोगी को दस्त से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो मौत की भी संभावना हो जाती है।
1-पीने के लिए साफ पानी का प्रयोग करें।
2-बाहर कुछ भी खाते समय हाईजीन का ध्यान रखें।
3-इसके अलावा साफ सफाई का ध्यान रखे।
4-बाहर निकलते वक्त खुद को हाइड्रेट रखें।
5-तली-भुनी चीजों का इस्तेमाल कम से कम करें।