... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 19, 2020 1:24 PM IST
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं शकरकंद? जानें क्या कहती है रिसर्च
Diabetic Patients May Eat Sweet Potatoes : लाइफस्टाइल का हमारी सेहत पर काफी असर पड़ता है। अगर हम खराब जीवनशैली को अपनाते हैं, तो तमाम समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। वहीं, स्वस्थ जीवनशैली से सेहत भी स्वस्थ रहता है। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और अधिक स्ट्रेस लेने से लोग कई गंभीर परेशानियों के शिकार हो जाते हैं। इन समस्याओं में डायबिटीज सबसे प्रमुख समस्या है। आज के समय में अधिकतर लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने से हम डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। डायबिटीज 2 तरह की होती है। टाइप-1 और टाइप-2, जिसमें से टाइप-2 काफी खतरनाक मानी (Diabetic Patients May Eat Sweet Potatoes) जाती है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन बनना पूरी तरह से बंद हो जाता है। इसलिए हमें अपने खानपान का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाने से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपने डाइट में फलों और सब्जियों को अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए। हालांकि, अगर आपको मीठा खाने की तीव्र इच्छा होती है, तो आप सीमित मात्रा में मीठा खा (Diabetic Patients May Eat Sweet Potatoes) सकते हैं।
हाल ही में खुलासा हुआ है कि टाइप-2 डायबिटीज के मरीज शकरकंद खा सकते हैं। इससे पहले इसे लेकर वैज्ञानिकों में काफी मतभेद था कि डायबिटीज के मरीज शकरकंद का सेवन कर सकते हैं या नहीं। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि डाबिटीज के मरीज शकरकंद को उबालकर खा सकते हैं, इससे उनके सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा।
Journal of Nutrition and Metabolism के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंद नुकसानदेह नहीं होता है। इसके सेवन से मरीजों को किसी तरह का कोई खतरा नहीं होता है। डायबिटीज के मरीजों को शकरकंद रोस्ट करके या फिर उबालकर खाना चाहिए। रिसर्च में कहा गया है कि कैरेबियाई देशों में शकरकंद को विशेष तरह से पकाकर खाते हैं, इसमें रोस्ट करना और उबालना शामिल है। इससे ब्लड में शुगर के बढ़ने का खतरा काफी कम होता है। वहीं, इस रिसर्च में मरीजों को तली-भुनी चीजों से परहेज करने के लिए कहा गया है।
क्या चश्मा पहनने वालों को कोरोना का खतरा होता है कम?
बता दें कि शहरकंद हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। हमारे देश में शकरकंद का सेवन अधिकतर लोग फलाहार के रूप में करते हैं। यह विटामिन-ए और सी का प्रमुख स्त्रोत है। इसके साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का दावा, देश में आ रही है कोरोना की दूसरी लहर