
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 29, 2020 8:01 AM IST
Diabetes mellitus is a lifestyle disorder associated with elevated blood sugar levels due to a reduction or lack of adequate insulin production, a hormone responsible for regulating blood sugar levels.
Diabetes Risk in Indians: डायबिटीज़ के मरीज़ों की भारी संख्या के कारण भारत को अब डायबिटीज़ की ग्लोबल राजधानी कहा जाने लगा है। लेकिन, अब डायबिटीज़ से जुड़ी एक स्टडी सामने आयी है जो भारत के लोगों की चिंता बढ़ा सकता है। इस स्टडी का दावा है कि भारत के शहरों में रहनेवाले 20 साल की उम्र के आधे से अधिक लोगों डायबिटीज़ का रिस्क है। इस स्टडी के अनुसार, दो-तिहाई महिलाओं को भी उनकी ज़िंदगी में डायबिटीज की बीमारी होने का रिस्क है। इस स्टडी के परिणाम जर्नल डायबिटोलॉजिया में छापे गए। इस स्टडी में डायबिटीज के खतरे का अनुमान लगाने के लिए बॉडी मास इंडेक्स और उम्र को पैमाना बनाया गया। (Diabetes Risk in Indians)
इन वैज्ञानिकों का कहना है कि, जैसा कि फिलहाल देश में 7 करोड़ से अधिक लोगों को डायबिटीज की बीमारी है। इन लोगों को डायबिटीज के चलते कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि साल 2045 तक भारत में डायबिटीज़ के मरीज़ों की संख्या साढ़े 13 करोड़ लोगों के डायबिटीज की बीमारी हो जाएगी।
सेंटर फॉर काडीयो मेटाबोलिक रिस्क रिडक्शन इन साउथ एशिया के आंकड़ों (2010-2018) पर यह रिसर्च आधारित है और इस रिसर्च के मुताबिक, देश में युवा वर्ग के लोगों में तेज़ी से डायबिटीज़ का खतरा बढ़ रहा है। दरअसल, इसकी वजह शहरों में व्यस्त लाइफस्टाइल, भागदौड़ के कारण अनहेल्दी डायट और कसरत की कमी है। जिसकी वजह से कम उम्र के लोगों में भी डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है।