डायबिटीज के मरीज हो जाएं अलर्ट, बढ़ सकता है कैंसर होने का खतरा

अनुमान है कि वर्ष 2040 तक डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की यह संख्या बढ़कर लगभग 64.2 करोड़ हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 4, 2018 8:31 AM IST

जिन लोगों को भी डायबिटीज है, उनके लिए यह खबर थोड़ी चिंताजनक हो सकती है। स्वीडिश नेशनल डायबिटीज रजिस्टर के शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों को डायबिटीज होता है, उनमें आगे चलकर बहुत हद तक कैंसर होना की संभावना रहती है।

शोध में यह भी कहा गया है कि ऐसा होने पर कैंसर के मरीजों के जीवित रहने की संभावना काफी कम हो सकती है। स्वीडिश नेशनल डायबिटीज रजिस्टर (एनडीआर) के शोधकर्ताओं के अनुसार, 20 प्रतिशत डायबिटीज से ग्रस्त लोगों में उन लोगों के मुकाबले कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है और पांच प्रतिशत मरीजों में स्तन कैंसर होने का खतरा अधिक होता है, जिनमें डायबिटीज नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें- मिठाई खाने के बाद पिएंगे पानी, तो बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा

शोधकर्ताओं ने आगे कहा कि जिन लोगों को डायबिटीज के साथ-साथ कैंसर भी हों, उनमें स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के कारण मौत की क्रमश: 25 प्रतिशत और 29 प्रतिशत अधिक आशंका होती है। आपको बता दें कि आज डायबिटीज दुनिया भर में बहुत ही तेजी से लोगों को प्रभावित कर रहा है। करीब 41.5 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। प्रत्येक 11 में से एक वयस्क डायबिटीज से पीड़ित है। अनुमान है कि वर्ष 2040 तक डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की यह संख्या बढ़कर लगभग 64.2 करोड़ हो सकती है।

अनुसंधान का नेतृत्व करने वाली जोर्नस्डोटिर ने कहा, ''हमारा अध्ययन यह नहीं कहता कि जिस भी व्यक्ति को डायबिटीज है, उसे बाद में कैंसर हो ही जाएगा। चूंकि, पिछले 30 साल में टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी है, तो हमारा अध्ययन डायबिटीज से देखभाल के महत्व पर जोर देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source