Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Insulin Shortages In America: अमेरिका में डायबिटीज के मरीजों को आनेवाले समय में इंसुलिन (Insulin) की खुराक मिलने में मुश्किल हो सकती है क्योंकि, यहां इंसुलिन की सप्लाई में कमी आने की आशंका जतायी जा रही है। यूएसए टुडे (USA TODAY) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में इंसुलिन बनाने वाली कुछ बड़ी कम्पनियों ने अपने यहां इंसुलिन के पर्याप्त स्टॉक ना होने (shortages of the medicine) की घोषणा की है जिसका सीधा असर बाजार में इंसुलिन की सप्लाई पर पड़ सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, साल 2023 के अंत से ही बाजार में कई बड़े ब्रांड्स के इंसुलिन की कमी देखी जा रही है। देश में इंसुलिन बनाने वाली 3 बड़ी कम्पनियों द्वारा इंसुलिन की कमी से कारणों पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
अमेरिका में रिप्रेजेंटेटिव डायना डीगेट (U.S. Reps. Diana DeGette, a Colorado Democrat) और गज बिलिरेकिज (Gus Bilirakis, a Florida Republican) ने इन तीनों दवा निर्माता कम्पनियों से यह पूछा है कि वे इंसुलिन की सप्लाई बढ़ाने के लिए वे क्या कदम उठा रही हैं।
दवा निर्माता कम्पनी एलि लिली (Eli Lilly) ने कुछ महीने पहले यह जानकारी दी थी कि नये नियमों के लागू होने के बाद डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी दवा इंसुलिनके निर्माण में थोड़ी देरी हो रही है और इसी वजह से उनकी कम्पनी की इंसुलिन दवा की कमी बाजार में हो सकती है।
टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों (Patients with Type 1 diabetes) को अपना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने और डायबिटीज की बीमारी को मैनेज करने के लिए इंसुलिन के इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में लगभग 2 मिलियन (20 लाख) लोग इंसुलिन पर निर्भर (Americans with Type 1 diabetes dependent on insulin) हैं। वहीं, टाइप 2 डायबिटीज के कई मरीज ऐसे भी हैं जिनकी बीमारी गम्भीर होने के बाद उन्हें इंसुलिन की जरूरत पड़ती है।
रिकॉर्ड्स के अनुसार अमेरिका में फिलहाल 38 मिलियन डायबिटीज के मरीज हैं जिनमें से अधिकांश को टाइप 2 डायबिटीज है।