
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2021 2:04 PM IST
Diabetes drug may reduce covid complications: टाइप 2 डायबिटीज और अधिक वजन की समस्या से पीड़ित लोगों को दी जानेवाली दवा कोरोना संक्रमण से बचा सकती है। एक नयी स्टडी में दावा किया गया है कि डायबिटीज की दवा ग्लूकागोन-लाइक पेप्टाइड-1 रिसेप्टर (Glucagon-Like Peptide-1 Receptor) कोविड संक्रमण से सुरक्षा देती हैं। इस स्टडी के दौरान इस बात की जांच की गयी कि क्या यह दवा कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स से सुरक्षा प्रदान कर सकती है या नहीं। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह दवा कोरोना संक्रमण की जटिलताओं को कम कर सकती है। (Diabetes drug may reduce covid complications in Hindi.)
जर्नल ‘डायबिटीज’ (Diabetes) में प्रकाशित इस स्टडी के परिणामों के अनुसार, वैश्किल महामारी कोरोना संक्रमण से संक्रमित होने वाला व्यक्ति अगर 6 महीने भी इस दवा का सेवन करता है तो कोविड-19 संक्रमण के गम्भीर होने की संभावना कई गुना कम हो जाती है। इस स्टडी का आयोजन अमेरिका स्थित पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया। स्टडी के दौरान टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित तकरीबन 30 हजार मरीजों के इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड का अध्ययन किया गया। ये सभी लोग जनवरी 2020 से सितंबर 2020 के बीच कोविड संक्रमित हुए थे। (Diabetes drug may reduce covid complications) स्टडी के दौरान पाया गया कि,
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.