48 घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, एम्बुलेंस में लेकर लौटे बॉबी देओल, घर पर ही होगा आगे का इलाज

Dharmendra Health Update: एक्टर धर्मेंद्र देओल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज उनका अस्तपाल से डिस्चार्ज हो गया है। अब घर पर ही उनका इलाज जारी रहेगा।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : November 12, 2025 10:19 AM IST

Dharmendra Discharged News: 2 दिन अस्पताल में रहने के बाद लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को छुट्टी मिल गई है। उनका अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है। एक्टर को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्टर रिकवर कर रहे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, घर पर भी उनका इलाज पूरी तरह से जारी रहेगा। पीटीआई(PTI) के अनुसार धर्मेंद्र मौत को मात देकर घर वापस आ गए हैं। लेकिन, एक्टर की हालत में कितना सुधार है, इसके बारे में अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र

आपको बता दें कि 89 साल के धर्म पाजी को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी वजह से उनके फैंस और चाहने वालों की चिंता बढ़ गई थी। लोग धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर प्रार्थनाएं कर रहे थे। उनके चाहने वालों की प्रार्थनाएं काम आईं और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। एक्टर परिवार के साथ सही-सलामत घर वापस आ गए हैं। एक्टर बॉबी देओल पिता को एम्बुलेंस में लेकर मुंबई स्थित घर पर पहुंचे हैं। अभी उनके परिवार की तरफ से अपडेट आना बाकी है।

सांस लेने में हुई थी तकलीफ

धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जब सांस लेने में तकलीफ हुई, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 दिन तक उनका इलाज चला और आज वह डिस्चार्ज हो गए। हालांकि, उन्हें एंबुलेस से ही घर ले जाया गया है। कहा जा रहा है कि अब उनका इलाज घर पर ही चलेगा।

मौत की उड़ी थी अफवाह

बीते दिन यानी 11 नवंबर को धर्मेंद्र की मौत की अफवाह भी उड़ी थी। कई न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर झूठी खबर फैल गई थी। इसके बाद, उनकी बेटी एशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर करके मौत की खबर को झूठा ठहराया और इसका खंडन किया।

Highlights:

  • 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • 11 नवंबर को धर्मेंद्र की मौत की फैली झूठी खबर
  • आज यानी 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source