अब फ्लाइट में मास्क पहनना होगा अनिवार्य, बढ़ते कोविड मामलों के बीच DGCA ने जारी की नयी गाइडलाइंस

अब यात्रियों के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना और विमान के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 18, 2022 11:12 AM IST

New Covid Guidelines for Airlines: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल को दोबारा लागू किया जा रहा है। कुछ राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य किया जा चुका है वहीं, अब कोविड के मामलों में विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) ने बुधवार को नयी गाइडलाइंस जारी कीं। इन गाइडलाइंस के अनुसार, अब यात्रियों के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना और विमान के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए डीजीसीए ने एयरलाइंस निर्देश दिए हैं कि फ्लाइट के अंदर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए और यात्रियों को मास्क पहनने के लिए कहा जाए। यह नियम को 16 अगस्त से ही लागू किए गए रहे हैं। (New Covid Guidelines for Airlines In India In Hindi.)

एयरलाइंस के लिए नये कोविड नियम

नये निर्देशों की घोषणा करते हुए नियामक संस्था की तरफ से एयरलाइन कम्पनियों और यात्रियों के लिए नयी गाइडलाइंस जारी की गयीं जिनके अनुसार,

  • एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी यात्रियों ने फेस मास्क (Covid face mask) ठीक से पहना हो और यात्रा के दौरान उनके उचित सेनिटेशन (sanitation) की व्यवस्था की जाए।
  • अगर कोई यात्री निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो एयरलाइन द्वारा यात्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार,डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करवाने और मास्क पहनने जैसी गतिविधियों के लिए यात्रियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि, कोविड से जुड़ी स्थिति गंभीर हो रही है और इसे देखते हुए इन नियमों को दोबारा लागू करने का निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,भारत ने पिछले 24 घंटों में 9,062 कोविड संक्रमण और 36 मौतों की सूचना दी है और वर्तमान में सक्रिय मामले 1,05,058 हैं।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source