
Also Read
Dexamethasone: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि डेक्सामेथासोन (Dexamethasone) कोविड-19 मरीज़ों के इलाज के लिए पूरी तरह सुरक्षित दवा है। गौरतलब है कि, कोविड-19 इंफेक्शन से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए फिलहाल कोई विशेष वैक्सीन या दवाई उपलब्ध नही हो पायी है। इसी वजह से पहले से मौजूद दवाइयों की मदद से कोविड-19 पीड़ितों के इलाज की कोशिश की जा रही है। इसी दिशा में मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से लेकर बीसीजी के टीकों का भी इस्तेमाल किया जा चुका है। अब एक स्टडी में दावा किया गया है कि एक विशेष स्टेरॉइड दवा डेक्सामेथासोन भी पहले से बाज़ार में उपलब्ध है जो, कोविड इंफेक्शन की सीरियस पेशेंट्स को बचाने की दिशा में मददगार साबित हो सकती है। सबसे खास बात यह दवा असरदार होने के बावजूद बहुत ही कम दरों पर बाज़ार में उपलब्ध है। (Dexamethasone for Covid-19 Patients)
कुछ समय पहले इंग्लैंड में साइंटिस्ट ने एक रिसर्च किया जिसमें, वैज्ञानिकों ने पाया है कि कोविड इंफेक्शन से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए डेक्सामेथासोन (Dexamethasone) एक बहुत ही असरदार दवा है। इसी प्रकार एक और रिसर्च में पाया गया कि शरीर में सूजन की समस्या से आराम दिलाने वाली स्टेरॉइड डेक्सामेथासोन दवा कोरोना वायरस इंफेक्शन के इलाज में भी बहुत मददगार साबित हो सकती है। इस दवा के इलाज से कोविड-19 के कई गम्भीर मरीज़ों को बचाने में सफलता मिली है। इस रिसर्च की फाइंडिंग्स के अनुसार डेक्सामेथासोन की मदद से वेंटिलेटर पर रखे गए कोविड-19 मरीज़ों को बचाने में 33 फीसदी से अधिक और गम्भीर लक्षणों वाले लोगों में से 20 फीसदी अधिक लोगों को बचाने में सफलता मिली है।
कोविड-19 पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के बाबत बोलते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि हू (WHO) ने कहा है कि फिलहाल कोविड मरीज़ों के इलाज के दौरान डेक्सामेथासोन के इस्तेमाल के कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं दिखे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस दवा को वायरस से संक्रमित मरीज़ों के इलाज के लिए सुरक्षित बताया गया है। (Dexamethasone SideEffects)