बिग बी ने बीमारी के बावजूद गाना गाया !

'102 नॉट आउट' में अमिताभ का किरदार 102 वर्षीय पिता का है, जबकि ऋषि उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में होंगे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : April 3, 2018 4:18 PM IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने बीमार होने के बावजूद अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए एक और गीत गाया। दिग्गज अभिनेता ने स्टूडियो से अपनी एक तस्वीर साझा की।

बिग बी ने ट्वीट किया, "संगीत की दुनिया कोई सीमा और आराम नहीं जानती, देर तक काम करना और चिकित्सा भी नहीं जानती। '102 नॉट आउट' एक अतिरिक्त गीत है। मेरा मतलब है कि प्रोडक्शन किस तरह नॉन सिंगर को इस तरह गाने दे सकता है। बदुम्बा।"

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है। उन्होंने उनके लिए 'बदुम्बा' नामक गीत भी गाया है।

'102 नॉट आउट' में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म में अमिताभ का किरदार 102 वर्षीय पिता का है, जबकि ऋषि उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में होंगे।

यह फिल्म चार मई को रिलीज होगी।

स्रोत :IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Twitter.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source