... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : September 21, 2023 11:39 AM IST
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में डेंगू के नए स्ट्रेन ने अपने पांव तेजी से पसारने शुरू कर दिए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीआर के शहरों में मच्छरों के अंदर डेंगू का एक नया स्ट्रेन देखने को मिला है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में मरीजों के सैंपल एकत्र किए गए, जिनमें डेंगू के नए स्ट्रेन DENV2की पुष्टि हुई है। ये खतरनाक स्ट्रेन डेंगू के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है। कुछ रिपोर्ट्स में ये बात भी साबित हुई है कि डेंगू का ये नया रूप पुराने अन्य सभी स्ट्रेन से ज्यादा घातक है। यदि समय रहते इलाज न किया जाए तो ये जानलेवा साबित होता है। इस प्रकार लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के बीच इस बीमारी से बचाव और इसके इलाज के बारे में पता होना सभी के लिए आवश्यक है। आइए जानते हैं डेंगू के नए स्ट्रेन DENV2 के क्या है लक्षण और बचाव के उपाय।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू एक संक्रामक वायरस है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। डेंगू का संक्रमणकाफी खतरनाक होता है, जो गंभीर मामलों में रोगी की मौत का कारण भी बन जाता है। यही कारण है कि सरकार से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक सभी इस बात पर जोर देते हैं कि डेंगू के संक्रमण का पता जल्द लगना चाहिए, ताकि इसके गंभीर परिणामों को काफी हद तक कम किया जा सके।
डेंगू के संक्रमण से बचने के लिए और इलाज को सुनिश्चित करने के लिए इसके लक्षणों का पता लगना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं डेंगू के कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में–
यदि आपको इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है तो बिना देरी किए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके घर के आसपास कहीं का जमाव न हो पाए।
डेंगू का मच्छर ज्यादातर सुबह और शाम के समय एक्टिव रहता है, अतः सुबह और शाम बाहर निकलने से पहले फुल स्लीव्स के कपड़े पहनना न भूलें.
रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग मच्छरों से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है। इसके लिए आप अपने घर के खिड़की और दरवाजे पर भी मच्छरों को रोकने की जाली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यदि आपको तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, मसूड़ों से खून आदि जैसा डेंगू से जुड़ा कोई लक्षण नजर आ रहा है तो बिना देर किए तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Disclaimer: ये लेख केवल जानकारी और सावधानी के लिए है, इसे एक्सपर्ट की सलाह के तौर पर न लें। यदि आपको डेंगू से संबंधि कोई लक्षण महसूस होता है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।