कोरोना काल में ना कराएं डेंटल ट्रीटमेंट्स, फैल सकता है कोविड-19 इंफेक्शन

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन लगातार बढ़ रहे इंफेक्शन के मामलों के बीच डेंटिस्ट को रूटीन डेंटल चेकअप ना करने से लिए कहा है। क्योंकि, इससे, उन्हें इंफेक्शन होने का डर अधिक है। इस बाबत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाइडलाइन्स भी ज़ारी की हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 18, 2020 6:43 PM IST

Dental Care : कोरोना वायरस महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस जानलेवा इंफेक्शन के खतरे से डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ भी नहीं बच सका है। कोविड-19 पीड़ितों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स को भी इंफेक्शन होने की ख़बरें भी आती रहती हैं। इसी तरह बहुत से डॉक्टर्स की इस महामारी के दौरा मौत भी हो गयी। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि कोरोना काल में दांतों की इलाज कर रहे डॉक्टरों को ख़तरा अधिक है। इसीलिए, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। (WHO Guidelines for Dentists during Covid)

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन लगातार बढ़ रहे इंफेक्शन के मामलों के बीच डेंटिस्ट को रूटीन डेंटल चेकअप ना करने से लिए कहा है। क्योंकि, इससे, उन्हें इंफेक्शन होने का डर अधिक है। इस बाबत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाइडलाइन्स भी ज़ारी की हैं। (Dental Care During Pandemic in hindi)

डेंटिस्ट के लिए WHO ने जारी की विशेष गाइडलाइन्स:

  • इन दिशानिर्देशों में कहा गया है कि, मरीज़ों को फिलहाल अपने दांतों के रुटीन चेकअप से बचना चाहिए।
  • इमरजेंसी की स्थिति में टेलिफोनिक या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कंसल्टेशन और इलाज प्राप्त करने की कोशिश करें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट इंफेक्शन के लिए हाई रिस्क ज़ोन में हैं। ऐसे में डेंटल हेल्थ से जुड़ी ट्रीटमेंट्स के दौरान डॉक्टर मरीज की लार में स्थित वायरस की वजह से इंफेक्टेड हो सकता है। इसी कड़ी में मरीज़ों से यह संक्रमण डॉक्टर और फिर दूसरे मरीज़ों तक भी पहुंच सकता है। (Dental Care During Pandemic)

डेंटल ट्रीटमेंट्स से फैल सकता है कोविड-19 इंफेक्शन

इसी तरह डेंटल क्लीनिक्स में इस्तेमाल होने वाली एयरोसोल जनरेटिंग प्रोजेक्टर तकनीक से भी कोविड-19 संक्रमण फैलने का खतरा काफी अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस तकनीक की मदद से इलाज करते हुए, एक- दूसरे तक संक्रमण फैलने का खतरा भी बहुत अधिक बढ़ जाता है। क्योंकि, छींकने या खांसने से हवा में ड्रॉपलेट्स फैल सकती हैं। जो, कि संक्रमण फैलने की मुख्य वजह हैं।

शंकुतला देवी की तरह आपका बच्चा भी बन सकता है गणित में होशियार, ब्रेन पॉवर बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स

दूसरी प्रेगनेंसी से पहले करीना कपूर की डायट थी ऐसी, रुजुता दिवेकर ने शेयर किया करीना का प्री-प्रेगनेंसी डायट प्लान

हार्ट अटैक से हुआ पंडित जसराज का निधन, अटैक से पहले शरीर देता है ये संकेत

ये 6 समस्याएं हो सकती हैं साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण, जानें कब होती है यह स्थिति घातक

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source