Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

झारखंड में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का कहर, 76 रोगियों की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Dengue Malaria In Jharkhand: झारखंड में डेंगू-मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक डेंगू के 76 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा सभी इलाकों में घर-घर जाकर मॉनिटरिंग की जाएगी।

झारखंड में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का कहर, 76 रोगियों की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Written by priya mishra |Updated : July 15, 2024 10:31 AM IST

Dengue Malaria In Jharkhand: मानसून सीजन शुरू होते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी बीच झारखंड में डेंगू और मलेरिया का बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक 76 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद खूंटी, पलामू और गढ़वा जिले में तकरीबन 100 लोग चपेट में हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

60 हजार से ज्यादा घरों में हो चुकी जांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन के निर्देश पर गठित सर्विलांस टीम डेंगू की जांच अभियान में जुट गई है। अब तक 60 हजार से ज्यादा घरों में जांच की जा चुकी है, जिसमें से 360 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए मच्छर रोधी दवाइयों का छिड़काव किया गया है।

घर-घर जाकर होगी मॉनिटरिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए 15 जुलाई से सभी इलाकों में घर-घर जाकर मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए तीन सौ कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा, राज्य मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के सिविल सर्जनों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

डेंगू के लक्षण (Symptoms Of Dengue)

  • अचानक तेज बुखार
  • सिर में तेज दर्द
  • जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
  • उल्टी और मतली
  • सांस लेने में परेशानी
  • बुखार शुरू होने के तीन से चार दिन बाद रैशेज दिखाई देना