... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 18, 2018 11:53 AM IST
The cases of dengue is on an increasing trend in Hyderabad. © Shutterstock
बरसात का मौसम बीत जाने के बाद भी डेंगू और मलेरिया का आतंक खत्म नहीं हुआ है। अब भी लगातार उनकी दस्तक डरा रही हैं। वहीं अस्पतालों में अब भी डेंगू और मलेरिया के मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अगर आप भी खतरनाक मॉस्किटो कॉयल लगाने के बाद भी मच्छरों के आतंक से मुक्त नहीं हो पाएं तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे।
कपूर
घर से मच्छरों को दूर रखने के लिए कमरे में कॉइल्स का इस्तेमाल करने की जगह कपूर जला कर रखें। ऐसा 15 से 20 मिनट के लिए करके कमरे को बंद करके छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो देखेंगे कि कमरे से सारे मच्छर गायब हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें - स्वास्थ्य ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी खास है त्रिफला
नीम
जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इसका इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर उसका मिश्रण तैयार करके उसे शरीर पर लगा लें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।
यह भी पढ़ेें –विशेष अवसरों पर करते हैं हवन, तो जान लें इसके फायदे
नींबू-नीलगिरी का तेल
बराबर मात्रा में नींबू के साथ नीलगिरी के तेल को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें, अब इस तेल को शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे। यह भी पढ़ें – करनी है मुंह की पूरी सफाई, तो टूथब्रश की जगह इस्तेमाल करें यह चीज
तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है। तुलसी के अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लहसुन
लहसुन की महक से मच्छर आस-पास भी नहीं भटकते हैं। इसके लिए सबसे पहले इसे पीसकर पानी में उबालने के बाद इसका पानी कमरे में छिड़क दें। ऐसा करने से कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा।
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू बहुत तेज होती है और मच्छर उसे सूंघते ही काट नहीं पाते हैं। कमरे में लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर छिड़कने से आपको असर दिखेगा।